
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने बताया कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, पंचकूला द्वारा संचालित डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति संशोधित योजना चलायी जा रही है।
जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने जानकारी दी कि शिक्षा के क्षेत्र में निरन्तर बढ़ रही प्रतिस्पर्धा के युग में अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग, विमुक्त घुमन्तु, टपरीवास श्रेणी और अन्य वर्गों के छात्र/छात्राओं को सक्षम बनाने के लिये आर्थिक सहायता प्रदान करना एवं मैट्रिक से स्नातकोत्तर कक्षाओं में अधिक से अधिक अंक प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
डॉ. बी.आर अम्बेडकर मेधावी छात्रवृत्ति संशोधित योजना के तहत छात्र/छात्राओं द्वारा आवेदन ऑनलाइन किये गये थे, जिनमें कुछ त्रुटियां/कमियां पाई गई है। त्रुटियां / दस्तावेज पूर्ण करवाने हेतु आवेदन-पत्र को छात्र/छात्राओं के पास ऑनलाइन सैन्ट बैक किया गया है। आवेदनकर्ताओं को सूचित किया जाता है कि आप अपने आवेदन-पत्र में पाई गई कमियों को दिनांक 05 मार्च 2026 तक पूरा करके कार्यालय के ऑनलाइन पोर्टल पर भेजे, ताकि आपको स्कीम का लाभ प्रदान किया जा सके।
उन्होंने आवेदको से निवेदन है कि जिन छात्र/छात्रा द्वारा पहले से ही आवेदन ऑनलाइन किये गये है वह नया आवेदन पत्र ऑनलाइन ना करके सैन्ट बैक किये गये आवेदन पत्र में ही त्रुटियां / कमियां पूर्ण करवायें।
अधिक जानकारी के लिए जिला कल्याण अधिकारी, कार्यालय कक्ष संख्या 408-409, चौथी मंजिल, लघु सचिवालय, सेक्टर-12, फरीदाबाद से संपर्क किया जा सकता है।
