
सेक्टर- 48 में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में मंचासीन दाएं से बाएं देव प्रसाद भारद्वाज, मुनिराज महाराज,रसिक विहारी व केशवानंद महाराज, अशोक एवं अन्य गणमान्य।
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ सेक्टर- 48 में हिंदू सम्मेलन का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध गणमान्य व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक एकता, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण तथा राष्ट्रीय चेतना को सुदृढ़ करना रहा।
सम्मेलन के दौरान स्थानीय विद्यालयों के बच्चों द्वारा आकर्षक एवं भावपूर्ण झांकियों की प्रस्तुति दी गई। जिनमें भारतीय संस्कृति, परंपरा और धार्मिक मूल्यों का सुंदर चित्रण देखने को मिला। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया और कार्यक्रम में विशेष जीवंतता का संचार किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत रूप से दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। दीप प्रज्वलन के माध्यम से शांति, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश दिया गया। इसके पश्चात महन्त मुनिराज महाराज ने सनातन संस्कृति व सनातन धर्म के साथ पर्यावरण पर विशेष तौर ध्यान आकर्षित किया।इन्ही विषयों पर अपने अपने तरीके से कथा वाचक रसिक विहारी व केशवानंद महाराज ने प्रकाश डाला तत्पश्चात अशोक सह संघचालक ने पंच परिवर्तन पर विशेष रूप से प्रकाश डाला।
पंच परिवर्तन में स्व, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण व नागरिक कर्तव्य पर विस्तृत जानकारी के साथ अपनाने के लिए विशेष आग्रह किया।अपने विचार रखते हुए समाज में नैतिक मूल्यों, संस्कारों और सांस्कृतिक चेतना के महत्व पर प्रकाश डाला। समग्र रूप से यह हिंदू सम्मेलन फरीदाबाद के सेक्टर-48 में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें जनसहभागिता, अनुशासन और सांस्कृतिक चेतना का सुंदर समन्वय देखने को मिला।
बल्लभगढ़ में आयोजित हिन्दू सम्मेलन में जिला बौद्धिक शिक्षा प्रमुख एवं मुख्य वक्ता संजय ने अपने उद्बोधन में संघ की 100 वर्ष की यात्रा के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि संघ अपनी शाखा के माध्यम से व्यक्ति निर्माण का कार्य करता आ रहा है। शाखा से निकलने वाला स्वयंसेवक समाज परिवर्तन में सहयोग करता है।
हिंदू सम्मेलन के संयोजक असमनता ने सभी हिंदुओं के आगे विभिन्न चुनौतियों के बारे में बताया। डॉ. जी के शर्मा ने सामाजिक समरसता, कविता शर्मा ने कुटुंब प्रबोधन के विषय संबंधित बिंदुओं पर प्रकाश डाला। हिंदू सम्मेलन मलेरना मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम के अंत में मुकेश ने सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से तेजपाल सरपंच सागरपुर, संजय, डॉ. जयपाल सिंह, राम खिलाड़ी डागर, कृष्ण, चौधरी धन सिंह प्रधान, राजेंद्र, नीरज ने सहयोग किया।
