
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने आज लगातार विकास कार्य को आगे बढ़ाते हुए लगभग 41 लाख की लगात से बनने वाली 12 गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया । इस मौके पर स्थानीय निवासियों ने विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पंo मूलचंद शर्मा का स्वागत किया और आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विपिन त्यागी,कौशल शर्मा ,गजेंद्र वैष्णव,जेपी मास्टर,नंदू वैष्णव, महेंद्र वैष्णव,सचिन गर्ग सहित सेक्टरवासी मौजूद रहे। इसके अलावा विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने आज सेक्टर 62 की ग्रीन बेल्ट की चार दिवारी के निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया ।
स्थानीय निवासियों ने विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा का स्वागत किया और आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर पार्षद योगेश शर्मा, जेपी मास्टर,नंदू वैष्णव,प्रधान मास्टर सीताराम,सुषमा यादव, गिर्राज डॉक्टर,रंजीत सेन सहित सेक्टरवासी मौजूद रहे
