
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / फरीदाबाद की मेयर प्रवीण बत्रा जोशी के कैंप कार्यालय पर तिरुवनंतपुरम से आए पार्षदगणों का नगर निगम क्षेत्र में आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस मौके पर महापौर प्रवीण बत्रा जोशी एवं निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने प्रतिनिधिमंडल का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। फरीदाबाद के पार्षदों द्वारा भी डेलीगेशन का जोरदार स्वागत किया गया। साथ ही दोनों राज्यों के प्रतिनिधियों द्वारा एक-दूसरे की सांस्कृतिक विशेषताओं और प्रशासनिक अनुभवों को साझा किया गया और सभी ने आपसी परिचय किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल एवं राज्य मंत्री राजेश नागर ने सभी पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए हरियाणा सरकार द्वारा संचालित विकास परियोजनाओं तथा नवीन तकनीकी पहलों की जानकारी दी।
मेयर श्रीमती प्रवीण जोशी बत्रा का कहना है कि कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान नगर निगम फरीदाबाद द्वारा शहर के समग्र विकास हेतु अपनाई जा रही आधुनिक तकनीकों, वायु प्रदूषण नियंत्रण उपायों तथा स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।
निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने भी नगर निगम फरीदाबाद की कार्यशैली, मॉनिटरिंग सिस्टम एवं प्रमुख प्रोजेक्ट्स के बारे में प्रतिनिधिमंडल को अवगत कराया।
बैठक में तिरुवनंतपुरम से आई पार्षद सुश्री सरिता पी., सुश्री राजलक्ष्मी टी., सुश्री अनु जी. प्रभा, श्री सुदेवन नायर, निजमनकरा हरि, श्री धनेश, श्री राजेश मधूवन (जिला महासचिव, तिरुवनंतपुरम नॉर्थ), श्रीजीत (सूचना प्रौद्योगिकी एवं कैमरा प्रभारी), श्री अभिमन्यु (कैमरा प्रभारी) सहित फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, जिला अध्यक्ष फरीदाबाद महानगर सोहनपाल सिंह,निगम की एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा,निगम सचिव डॉ. विजयपाल यादव, स्वास्थ्य अधिकारी नीतीश परवाल, कार्यकारी अभियंता नितिन कादियान पार्षद अजय बैसला , जसवंत सिंह, कुलदीप साहनी , मुकेश अगग्रवल , सचिन शर्मा , सुमन बाला , जितेंदर यादव तथा निगम प्रवक्ता जोगेंद्र रावत उपस्थित रहे।
यह बैठक अंतरराज्यीय सहयोग, तकनीकी आदान-प्रदान और शहरी विकास के क्षेत्र में बेहतर समन्वय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुई।
