
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / सरकारी सेवा में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों की सेवाओं को पक्का कराने की मांग को लेकर आज प्रदेश के कर्मचारियों द्वारा सफल हड़ताल कर सरकार को अपनी ताकत का अहसास करा देने देने के लिए स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा की पूर्व राज्य प्रधान एवं सर्व कर्मचारी संघ की पूर्व बरिष्ठ पदाधिकारी श्री मती आशा शर्मा ने प्रदेश के समस्त कर्मचारियों का क्रांतिकारी धन्यवाद दिया है।इस हड़ताल में सक्रिय भागीदारी देने के लिए उन्होंने किसान, मज़दूर, विद्यार्थी,भट्टा मजदूर, औद्योगिक मजदूर, रिटायर्ड कर्मचारी संघ बैंक एवं रेलवे कर्मचारियों एवं हड़ताल का समर्थन करते वाले समस्त संगठनों का भी धन्यवाद किया। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि वह हठधर्मिता छोड़ कर हाईकोर्ट के आदेश पर अमल करते हुए कर्मचारियों की सेवाओं को पक्का करें।
इस हड़ताल को समर्थन देने स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के पूर्व चेयरमैन श्री जितेन्द्र मोर एवं फरीदाबाद जिले की पूर्व प्रधान श्रीमती मीना कुमारी विशेष रूप से पहुंचे। श्रीमती आशा शर्मा,श्री जितेन्द्र मोर एवं श्रीमती मीना कुमारी ने बताया कि सन् 2011के बाद किसी भी कच्चा सरकारी कर्मचारी की सेवा नियमित नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि जब ये कर्मचारी पक्के कर्मियों के बराबर काम कर रहे हैं तो इन्हें भी पक्का क्यों नहीं किया जा रहा है। आखिर में न्याय पाने के लिए इन कर्मचारियों को कोर्ट की शरण लेनी पड़ी । हाई कोर्ट ने इन कच्चे कर्मचारियों के हक में फैसला देते हुए उन्हें पक्का करने का आदेश जारी कर दिया। लेकिन सरकार इस आदेश पर अमल करने में हीला हवाली कर रही है। इन नेताओं ने बताया कि श्रम सुधार के नाम पर कर्मचारियों को गुलाम बनाने के लिए लाए गए तीन श्रम कानून वास्तव में सुधार न हो कर गुलामी के दस्तावेज हैं।इन काले कानूनों को सरकार को हर हाल में रद्द करना होगा। उन्होंने बताया कि ये सरकार पेंशनरों को भी विभाजित करने के लिए संसद से वित्त विधेयक पारित करा लिया है, जिसके अनुसार दिसंबर 2025 तक रिटायर हुए पेंशन भोगियों को आठवें वेतन आयोग का लाभ नहीं मिलेगा। कर्मचारियों को आठवां वेतन आयोग की सिफारिशों के हिसाब से जनवरी से बढ़ा वेतनमान मिलना था, लेकिन वेतन आयोग का कुछ अता पता ही नहीं है और अभी संसद में पारित बजट में इस मद के लिए किसी भी रकम का प्रावधान ही नहीं रखा है।आज के हड़ताल में कर्मचारी सरकार विरोधी नारे लगाते हुए सड़कों पर चक्का जाम किया।
आज धरने को जिला प्रधान श्रीमती सविता,जिला सचिव श्री श्याम बीर, कैशियर श्री अजय प्रजापति,सह सचिव उर्मिला,किरन, पूनम,नीरज, चंचल,पुष्कर,सोनू ,मुकेश मंगवाना,आदि नेताओं ने संबोधित किया।इन नेताओं ने बताया कि अगर सरकार आज के हड़ताल से भी नहीं चेती तो सरकार को और बड़े तथा तार्किक आंदोलन के लिए तैयार रहना चाहिए।
