
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन (हेड ऑफिस भिवानी-292) केंद्रीय परिषद के दिशा निर्देश अनुसार 12 फरवरी 2026 ब्रहस्पतिवार को ट्रेड यूनियनों के आव्हान पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर हरियाणा बिजली निगम में प्रदेश के सभी सर्कलों में जिनमे फरीदाबाद सर्कल के सर्कल सचिव लेखराज चौधरी की अगुआई एवम प्रदेश चीफ ऑर्गनाइज़र विनोद शर्मा की देखरेख एवम मौजूदगी में फरीदाबाद बिजली कर्मचारियों ने अपने हाथों पर काली पट्टी बाँधकर सुबह 10 बजे से 12 बजे दो घन्टे का सभी सबडिविजनों, डिवीजनों, सर्कलों, कम्पलेण्ड सेन्टरों व सब स्टेशनों पर केन्द्र सरकार एवम प्रदेश सरकार की कर्मचारी, मजदूर, किसान व जनविरोधी नीतियों और तानाशाह पोलिसी ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव की खिलाफत को लेकर जोरदार हल्ला बोलते हुए विरोध प्रदर्शन कर जबरदस्त नारेबाजी की ।
विरोध प्रदर्शन एचएसईबी वर्कर यूनियन फरीदाबाद सर्कल के चारों यूनिटों प्रधान सुनील चौहान, मदनगोपाल शर्मा, मुकेश शर्मा व उनके सचिव रविदत्त शर्मा, सुरेन्दर कौशिक, सत्यवान लोहचब, मुकेश शर्मा धतीर के नेतृत्व में हड़ताल के समर्थन में भारी विरोध दर्ज कराते हुए हल्ला बोल विरोध प्रदर्शन किया गया ।
