
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / आयुष सिन्हा, आईएएस उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के निर्देशानुसार एवं बिजेंद्र सोरौत सचिव, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद के मार्गदर्शन मे दिव्यांग व असहाय वरिष्ठ नागरिकों को सक्षम बनाने के लिए जिला रेडक्रास सोसायटी फरीदाबाद द्वारा संचालित रेडक्रॉस पुनर्वास केंद्र, फरीदाबाद एवं एलिम्को ,नवादा फरीदाबाद द्वारा दिल्ली की संस्था इंटरनेशनल रिहैब सेंटर फॉर डिसेबल्ड (यूनिट ऑफ इंटरनेशनल रिहैब फाउंडेशन नई दिल्ली) के सहयोग से एक जांच माप शिविर का आयोजन बालभवन , फरीदाबाद में किया गया, जिसमें 87 दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों ने अपना परीक्षण करवाया, जिसमें पांच कैलीपर, 26 हियरिंग एंड, 14 स्मार्टफोन, दो ब्रेल किट, 8 बेस, 3 स्प्लेंडर, 2 कराची, 14 जोड़ी चाय कब कर्दम प्रदान करने के लिए दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों का पंजीकरण कर लिया गया है। पिछले कई दिनों से रेडक्रॉस सोसाइटी के द्वारा विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं, दिव्यांगों के लिए चलाए जा रहे स्कूलों एवं रेडक्रॉस पर पहुंचने वाले सभी दिव्यांगजनों को दूरभाष के द्वारा सूचना दे दी गई थी, यह सहायक उपकरण मंदबुद्धि,दृष्टि बाधित, सरवन से संबंधित एवं अस्थि दिव्यांग होने से बचाव में मदद करेंगे
रेडक्रॉस सोसाइटी के द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों की सराहना करते हुए रेडक्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद के सचिव बिजेंद्र सोरौत ने बताया कि यह एक सामाजिक कार्य है और जिसमें विभिन्न संस्थाएं समय-समय पर सहयोग करती रहती हैं और उन्होंने आश्वासन दिया कि जब भी दिव्यांगजनों से संबंधित कोई भी शिविर की आवश्यकता होती है, तो दिव्यांगजन के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी बढ़-चढ़कर भाग लेती है और कोशिश करते हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ पहुंचवाया जा सके l
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जिला बाल कल्याण अधिकारी सुरेखा डागर ने अपने केंद्र पर उपस्थित सभी दिव्यांग 16 बच्चों का निरीक्षण करवाया और इस रेडक्रॉस की गतिविधि के बारे में प्रकाश डालते हुए कहा कि यह समाजिक कार्य उन बच्चों को भी लाभ पहुंचा रहा है जिसके कारण उन्हें भविष्य में चलने फिरने,पढ़ने व सुनने में मदद मिलेगी और आपके द्वारा इस प्रांगण को उपलब्ध करवाया गया जिसमें की इस कार्यक्रम को किया जा सका l
उपाधीक्षक पुरुषोत्तम सैनी ने रेडक्रॉस द्वारा चलाई जा रही अन्य सामाजिक गतिविधियों का उल्लेख करते हुए बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसाइटी समाज की अनेक संस्थाओं के साथ मिलकर सामाजिक कार्य कर रही है जिसमें दिव्यांगजनों के लिए दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इससे पूर्व वर्षों में भी रेडक्रॉस सोसाइटी की गतिविधियों को वर्ष 2012-13 में राष्ट्रपति अवार्ड से भी नवाजा गया है और आज भी दिव्यांगजनों के लिए हजारों लोगों को प्रतिवर्ष कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने का कार्य रेडक्रॉस सोसाइटी के द्वारा करवाया जा रहा है।
शिविर में डॉ मनीष सूद, निदेशक इंटरनेशनल रिहैब सेंटर फॉर डिसेबल्ड, दिल्ली ने बताया कि पात्र लाभार्थियों को शीघ्र ही निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित कर दिए जाएंगे। शिविर में व्यवस्था सुचारू रही और पुनर्वास केंद्र की टीम ने पंजीकरण एवं मार्गदर्शन में सक्रिय सहयोग दिया। दिव्यांगजनों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
रेडक्रॉस पुनर्वास केंद्र के डॉक्टर राकेश कुमार भौतिक चिकित्सक, कार्यक्रम संयोजक डॉ जयपाल सिंह, टेक्नीशियन श्री ज्ञान प्रसाद, लिपिक बेबी सिंह, विपुल आजीवन सदस्य रेडक्रॉस फरीदाबाद एवं एलिम्को की ओर से राजेश दास एवं उनकी टीम ने यहां पहुंचने वाले सभी दिव्यांगों का जांच माप करके उन्हें ट्राई साइकिल,बैटरी चालित तिपहिया साइकिल व्हीलचेयर, कृत्रिम अंग, पढ़ने वाले दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए मोबाइल फोन एवं स्मार्ट कैन,मंदबुद्धि बच्चों के लिए एम आर किट एवं अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए 47 दिव्यांग जनों हेतु उनका माप ले लिया गया है जो कि अगले माह तक उन्हें यह सहायक उपकरण उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।
