
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / आज महशिव मंदिर सभा सेक्टर- 37 की कार्यकारिणी की बैठक मंदिर के प्रधान श्री पीसी शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। सभा के मीडिया प्रभारी श्री एस एन मिश्रा ने बताया कि आज की मीटिंग का मुख्य एजेंडा महाशिवरात्रि एवं होली का त्यौहार रह।
इसके अतिरिक्त शिव दरबार, गणेश मंदिर एवं राम दरबार के सौंदर्यीकरण पर चर्चा हुई। महासचिव ने हो रहे कामों पर प्रकाश डाला था और कैशियर ने वित्तीय स्थिति से सदस्यों को अवगत कराया। शिव रात्रि के अवसर पर सभा के सदस्यों की अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गई।। सभी सदस्य एकमत थे कि होली रसायन युक्त रंगों के बजाय फूलों और चंदन से खेली जाय।साथ यह भी तय किया गया कि इस अवसर पर किसी भी तरह का नशा न किया जाए। मंदिर की गरिमा का ध्यान रखते हुए मंदिर में नशे की हालत में प्रवेश निषेध है।
मीटिंग में महासचिव श्री अनिल शर्मा, कैशियर श्री अजय गुप्ता श्री प्रेमचन्द शर्मा,रवि गुप्ता, अजय गर्ग , उप प्रधान श्री कैलाश खेड़ा,बरिष्ठ सहयोगी सी एम गुप्ता, मुकेश शर्मा,एफ सी आहूजा , श्री अनुज राय आदि सदस्यों ने हिस्सा लिया।
