
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने आज जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की घोषणा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह की स्वीकृति के बाद कर दी है। 30 सदस्यीय कांग्रेस कमेटी में सर्व वर्गों को समायोजित करने का पूरा प्रयास किया गया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने बताया कि वेदप्रकाश यादव, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, श्रीमती रेनू चौहान, तिलक कुमार को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं अशोक रावल को जिला संगठन महासचिव बनाया गया है। डा. सौरभ शर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
श्री कौशिक ने बताया कि मुकेश हेतराम डागर झाड़सेंतली, ललित बंसल, राम कुमार, उमेश कौशिक, वीरेन्द्र चंदीला, श्रीमती सुनीता फागना, बिजेन्द्र कुमार तेवतिया, रविन्द्र बैंसला को जिला महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं बाबूलाल रवि, एन.के.शर्मा, दीपक शुक्ला, मोहसिन खान, विकास फागना, अर्जुन सैनी, श्रीमती पम्मी मान, अनुज शर्मा एडवोकेट, राहुल नागर, इकबाल कुरैशी, मोहन तेवतिया, दिनेश शर्मा, बलजीत सिंह अरोड़ा, बिजेन्द्र यादव, चन्द्रपाल सिंह, सरला भमोत्रा को जिला सचिव बनाया गया है।
जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने बताया कि जिला स्तर के सभी प्रकोष्ठों की घोषणा भी जल्द की जाएगी और जो कर्मठ व सक्रिय साथी रह गए है उन सभी को समायोजित किया जाएगा।
इस मौके पर श्री कौशिक ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे।
