
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ डी.ए.वी. शताब्दी कॉलेज एलुमनाई एसोसिएशन और रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद संस्कृति एवं रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ग्रेटर के सहयोग से महाविद्यालय में एन.एस.एस. (बॉयज़ एवं गर्ल्स यूनिट), एन.सी.सी. (बॉयज़ एवं गर्ल्स यूनिट) और वाई.आर.सी. (बॉयज़ एवं गर्ल्स यूनिट) द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
यह आयोजन लोकसभा सदस्य माननीय श्री कृष्ण पाल गुर्जर जी के जन्मदिन के अवसर पर किया गया। उनके योगदान को सलाम करते हुए इस रक्तदान शिविर ने समाज में एक सकारात्मक संदेश दिया और भविष्य में इस प्रकार के और आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया गया।
शिविर में महाविद्यालय के शिक्षकों, गैर-शिक्षक कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल मिलाकर 44 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस अवसर पर, शिविर में स्वास्थ्य सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया गया और रक्तदाताओं के लिए चिकित्सा जाँच, अल्पाहार और विश्राम की पूरी व्यवस्था की गई।
महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार के प्रेरणादायक नेतृत्व में आयोजित इस शिविर के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व से अवगत कराया और उन्हें मानवता की सेवा के लिए प्रेरित किया। उनके प्रोत्साहन से विद्यार्थियों में रक्तदान को लेकर विशेष जोश और सहभागिता देखने को मिली, जिससे यह शिविर अत्यंत सफल रहा।
इस सफल आयोजन में डी.ए.वी. शताब्दी कॉलेज एलुमनाई एसोसिएशन की अध्यक्षा श्रीमती रेखा शर्मा, छात्र संघ के उपाध्यक्ष श्री संदीप सिंघल, युवा क्लब की संयोजिका डॉ. अंजू गुप्ता, राष्ट्रीय सेवा योजना (बॉयज़ यूनिट) के कार्यक्रम अधिकारी और सीटीओ डॉ. जितेंद्र ढुल, राष्ट्रीय सेवा योजना (गर्ल्स यूनिट) की कार्यक्रम अधिकारी सुश्री कविता शर्मा, तथा वाई.आर.सी. (बॉयज़ और गर्ल्स यूनिट) के काउंसलर डॉ. अमित शर्मा और श्रीमती ओमिता जौहर, डॉ. रश्मि सीटीओ, एन.सी.सी. (गर्ल्स यूनिट) का विशेष योगदान रहा।
स्वयंसेवकों ने पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन, सेवा भावना और समर्पण का उत्कृष्ट परिचय दिया।
इस अवसर पर पी.आर.ओ. वीरेंद्र सिंह, रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद संस्कृति के अध्यक्ष सुनील खंडूजा, रोटेरियन सचिव सुनील गुप्ता और रोटेरियन कोषाध्यक्ष पवन सिंघल भी उपस्थित रहे। सभी ने रक्तदाताओं और आयोजकों के प्रयासों की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।
