
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के भतीजे एवं युवा भाजपा नेता अमन गोयल व वार्ड नंबर-37 के भाजपा पार्षद मुकेश अग्रवाल ने सेक्टर-9 में 4 नए ट्यूबवेलों का उद्घाटन किया। इन ट्यूबवेलों के शुरू होने से क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान होगा और स्थानीय निवासियों को नियमित व स्वच्छ जल उपलब्ध हो सकेगा।
इस मौके पर स्थानीय निवासियों ने भाजपा नेता अमन गोयल व पार्षद मुकेश अग्रवाल का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस मौके पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता अमन गोयल ने कहा कि प्रदेश की नायब सैनी सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है, फरीदाबाद सहित समूचे हरियाणा में समान रुप से विकास कार्य चल रहे है, आज हर वर्ग भाजपा सरकार की नीतियों से लाभान्वित हो रहा है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल जी ने चुनावों के दौरान जनता से फरीदाबाद क्षेत्र के विकास के जो वायदे किए थे, उन्हें धीरे-धीरे पूरा किया जा रहा है और हर सेक्टर व कालोनी में समान रुप से विकास का पहिया चल रहा है।
अमन गोयल ने पार्षद मुकेश अग्रवाल की तारीफ़ करते हुए कहा कि वह आपके वार्ड के विकास के लिए दिन रात मंत्री जी के समक्ष अपनी बात रखते हैं जिसको कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल जी पूरा करने का कार्य करते हैं इस मौके पर भाजपा पार्षद मुकेश अग्रवाल ने कहा कि कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के निरंतर मार्गदर्शन, सहयोग एवं जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम है कि उनके प्रयासों से वार्ड 37 में विकास कार्य लगातार गति पकड़ रहे हैं। इसके लिए मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि आने वाले समय में भी वार्ड 37 के प्रत्येक नागरिक की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे, जिससे कि हमारा वार्ड 37 पूरे फरीदाबाद में सबसे विकसित वार्ड बन सके। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में एक ट्यूबवेल सेक्टर 10 के जी ब्लॉक में और एक राजेश पायलट पार्क सेक्टर 9 में और एक वृंदावन पार्क में लगेगा।
इस अवसर पर रेजिडेंट वेलफेयर एसो. के प्रधान रणवीर चौधरी, अजय भाटिया, सतबीर शर्मा, श्रीमती प्रतिमा राहुल, रोशन लाल बरोड़, आर के केसवानी, राजेंद्र मेहंदीरत्ता, योगेश गोयल, संजय बंसल, अरुण बजाज, श्यामसुंदर, राजेश अग्रवाल, राकेश तनेजा, राजकुमार सिंगला, उमेश गर्ग, मनीष तनेजा और सोनू सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।
