
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / फरीदाबाद में लायंस इंटरनेशनल 🦁 के लिए एक गौरवपूर्ण अवसर उस समय सामने आया जब लायंस क्लब फरीदाबाद लेक सिटी ने लायन राकेश कुमार जग्गी को लायंस इंटरनेशनल जिला 321-A1 (2026–27) के लिए द्वितीय उप-जिला गवर्नर (Second Vice District Governor) पद हेतु सर्वसम्मति से नामित किया। यह प्रस्ताव 8 फरवरी 2026 को हल्दीराम, सेक्टर-12, फरीदाबाद में आयोजित विधिवत बैठक में पारित हुआ तथा क्लब की सामान्य सभा द्वारा अनुमोदित किया गया।
नामांकन के अवसर पर लायन राकेश कुमार जग्गी जी के नेतृत्व-गुण, संगठन के प्रति समर्पण एवं लायंस इंटरनेशनल के मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की गई। लायन राकेश कुमार जग्गी जी एक सम्मानित समाजसेवी भी हैं, जो निरंतर सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय योगदान देते आ रहे हैं।
बैठक की अध्यक्षता लायन बिमल आनंद (अध्यक्ष) ने की। बैठक में लायन नरेंद्र कुमार दुडेजा (सचिव) एवं लायन अनीता बेदी (कोषाध्यक्ष) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर लायन टी.एस. बेदी, लायन योगिंदर सिंह तेवतिया (जिला सचिव – कौशल विकास एवं युवा सशक्तिकरण, आमंत्रित अतिथि), लायन अमृत राय तारा, लायन अमृतपाल सिंह, लायन ओ.पी. कंबोज, लायन ब्रिज गुप्ता, लायन यश सुनेजा, लायन दलीप सुनेजा, लायन परमोद सेठी, लायन अरुण दुआ एवं लायन चंदर बावेजा सहित अनेक वरिष्ठ लायंस सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
क्लब द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि लायन राकेश कुमार जग्गी सभी लायनिस्टिक मानकों को पूर्ण करते हैं तथा इस गरिमामय पद के लिए पूर्णतः पात्र हैं। यह नामांकन लायंस इंटरनेशनल के सेवा-सिद्धांत “We Serve” की सशक्त अभिव्यक्ति है।
