
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / शहर के प्रमुख समाजसेवी एवं आर्यसमाजी अनगंपुर गांव के सत्ते महाशय की माता और युवा भाजपा नेता सुबोध महाशय की दादी श्रीमति रामकली देवी धर्मपत्नी स्व..श्री चंद महाशय का 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे एक निजी अस्पताल में भर्ती थी और बीती रात अस्पताल में ही उन्होनें अंतिम सांस ली। श्रीमति रामकली देवी अपने पीछे 7 पोते और 5 पडपौत्रों का भरा भूरा परिवार छोड़ गई। वह काफी मिलनसार थी तथा गृह प्रबंधन श्रेष्ठ एवं धर्मपरायण महिला थीं और भारतीय स्त्री परंपरा की वाहक थीं। उनकी सादगी और सहनशीलता की हर कोई तारीफ करता था। गांव वालों के अनुसार श्रीमति रामकली देवी व्यक्तिव की काफी धनी थी। उनका अंतिम संस्कार अनगंपुर गांव में ही श्रीचन्द महाशय फार्म हाऊस में पूरे वैदिक रीति रिवाज से संपन्न कराया गया।
उनकी अंतिम यात्रा में शहर के राजनेता,शिक्षाविद्,औद्योगिक घरानों के लोग व समाजसेवी भारी संख्या में शामिल हुए।
