
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ (विंग–1) के वाणिज्य
विभाग द्वारा “पोर्टफोलियो प्रबंधन” विषय पर एक अंतर-विभागीय वाद-विवाद
प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माननीय अध्यक्ष श्री
देवेंद्र कुमार गुप्ता, महासचिव श्री दिनेश गुप्ता, आदरणीय प्राचार्य डॉ. संजीव
कुमार गुप्ता, तथा इंचार्ज (विंग–1) डॉ. सचिन गर्ग के मार्गदर्शन में, विभागाध्यक्ष
डॉ. सीमा मलिक के सहयोग एवं कार्यक्रम समन्वयक सुश्री अनीता के समन्वय
से आयोजित किया गया।
इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पोर्टफोलियो प्रबंधन, निवेश
रणनीतियों, जोखिम–प्रतिफल संतुलन तथा वित्तीय बाजारों के वर्तमान रुझानों की
समझ को विकसित करना था। विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने इस
प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया और एसेट एलोकेशन, विविधीकरण,
जोखिम प्रबंधन एवं दीर्घकालीन निवेश योजना जैसे विषयों पर अपने सुविचारित
एवं शोध-आधारित तर्क प्रस्तुत किए।
प्रतिभागियों ने अपने विषय ज्ञान, तार्किक सोच और आत्मविश्वास का
प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के परिणाम निम्नलिखित रहे:प्रथम
स्थान: प्रीति (बीबीए प्रथम वर्ष)द्वितीय स्थान: जया कुमारी (बी.कॉम द्वितीय
वर्ष)तृतीय स्थान: स्वाति (बीसीए द्वितीय वर्ष)यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के
लिए एक स्वस्थ शैक्षणिक मंच सिद्ध हुई, जहाँ उन्होंने अपने विचारों का
आदान-प्रदान किया और पोर्टफोलियो प्रबंधन की व्यावहारिक समझ विकसित
की, जो वाणिज्य, वित्त एवं प्रबंधन के क्षेत्र में अत्यंत उपयोगी है। कार्यक्रम
अत्यंत रोचक एवं सहभागितापूर्ण रहा, जिसमें प्रतिभागियों के साथ-साथ दर्शकों
की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।इस प्रतियोगिता में लगभग 15
विद्यार्थियों ने भाग लिया एवं उपस्थिति दर्ज कराई, जिससे यह कार्यक्रम पूर्ण
रूप से सफल रहा। इस आयोजन से विद्यार्थियों की वित्तीय साक्षरता में वृद्धि हुई और उन्हें निवेश संबंधी निर्णयों पर आलोचनात्मक रूप से सोचने की प्रेरणा
मिली।
अंत में विद्यार्थियों ने अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ के प्रबंधन एवं संपूर्ण शिक्षण
स्टाफ के प्रति इस प्रकार की ज्ञानवर्धक एवं बौद्धिक गतिविधि के आयोजन
हेतु अपना आभार व्यक्त किया।
