
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / अग्रवाल कॉलेज के विद्यार्थियों ने हिंदी नेट परीक्षा में सफलता का परचम
लहराया। नेट परीक्षा के परिणामों में एम ए हिंदी के दो विद्यार्थियों रेनू रानी ने 96% और गुलशन ने 90% पर्सेंटाइल से परीक्षा उत्तीर्ण कर कॉलेज का नाम रोशन किया।
श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता (अध्यक्ष, अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ गवर्निंग बॉडी) श्री दिनेश कुमार गुप्ता (महासचिव, अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ गवर्निंग बॉडी) के संरक्षण में प्रतिवर्ष अनेक विद्यार्थी
विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं उत्तीर्ण करते हैं। अग्रवाल कॉलेज कार्यवाहक प्रिंसिपल
डॉ संजीव कुमार गुप्ता एवं इंचार्ज विंग-1 डॉ सचिन गर्ग ने विद्यार्थियों की
सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी विभागाध्यक्षा डॉ रेनू माहेश्वरी और सहायक प्रवक्ता डॉ मधु सिंगला के
कुशल नेतृत्व में निश्चित ही इनकी सफ़लता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी
प्रोत्साहन का विषय है और आगामी समय में इसी प्रकार के सार्थक परिणाम
देते हुए कॉलेज की उपलब्धियों में चार चांद लगाते रहेंगे।
