
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / फरीदाबाद सैक्टर-.21बी स्थित जीवा पब्लिक स्कूल में विद्यालय का 32वाँ स्थापना दिवस अत्यंत उत्साहए गरिमा एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रत्येक प्रस्तुति में मनोरंजन के साथ.साथ नैतिकए शैक्षिक एवं सामाजिक संदेशों का सुंदर समावेश देखने को मिला। कार्यक्रम में कलाए संस्कृतिए संगीतए शिक्षा एवं मनोरंजन का अद्भुत सामंजस्य दिखाई दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। विद्यालय के बैंड ग्रुप ने अत्यंत मधुर एवं अनुशासित प्रस्तुति के माध्यम से सभी गणमान्य अतिथियों का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष श्री ऋषिपाल चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित किया। उनके साथ उपाध्यक्षा श्रीमती चंद्रलता चौहानए जीवा आयुर्वेद संस्थान के डायरेक्टर डॉण् प्रताप चौहानए जीवा संस्थान के सी ई ओ श्री मधुसूदन चौहानए यंग डायरेक्टर्स सुश्री मीनाक्षी सिंहए सुश्री नीरजा चौहानए सुश्री काजल चौहान एवं संयोजिकाएँ उपस्थित रहीं। इसके अतिरिक्त ष्स्ट्रैटेजिक प्रोजेक्ट हेडष् श्री जयवीर सिंह की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम को देखकर सहज ही यह अनुमान लगाया जा सकता है कि जीवा शिक्षण संस्थान में छात्रों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। छात्रों ने बहुत ही सुंदर ढंग से नृत्य प्रस्तुत किया। विद्यालय की उपलब्धियों को पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। बैंड ग्रुप की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा।
इस अवसर पर कक्षा पहली से बारहवीं तक के मेधावी विद्यार्थियों को ष्बेस्ट स्टूडेंट अवॉर्डष् से सम्मानित कर उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों को सराहा गया। साथ ही शत.प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले अनुशासित विद्यार्थियों को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा जीवा लर्निंग सिस्टम पर आधारित एक प्रेरणादायी लघु नाटिका प्रस्तुत की गईए जिसमें जीवा स्कूल की विशिष्ट शिक्षण पद्धति को भारतीय संस्कृति एवं परंपरागत मूल्यों के साथ प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया।श्
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष श्री ऋषिपाल चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि श्एक सशक्त विचार और स्पष्ट उद्देश्य से ही देशए समाज और विश्व में सकारात्मक परिवर्तन का होना संभव होता है। जीवा पब्लिक स्कूल की स्थापना भी एक विशिष्ट विचार के साथ की गई थीए जिसका उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करनाए समाज को नई दिशा देना तथा वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान स्थापित करना है।श् इसके साथ साथ उन्होंने जीवा लर्निंग सिस्टम पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह प्रणाली विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैए जो उन्हें व्यवहारिक ज्ञानए नैतिक मूल्यों और आधुनिक शिक्षा से जोड़ती है।
इस अवसर पर उपाध्यक्षा श्रीमती चंद्रलता चौहान एवं एकेडमिक एंड श्रीमती मुक्ता सचदेवा ने भी सभी को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
