
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / वृद्वों की सेवा करने वाली संस्था नवजन मोर्चा समिति(रजि0) ताऊ देवीलाल वृद्वाश्रम 2डी-ब्लॉक ब्लॉक ने आज फिर एक ऐसे वृद्व को सहारा दिया है जो मानसिक रूप से कमजोर होने के साथ साथ बिमारी से भी ग्रसित था।
आश्रम के संचालक किशन लाल बजाज को पैनल एडवोकेट रविन्द्र गुप्ता ने फोन पर सूचना देकर बताया कि एक वृद्व काफी दयनीय हालत में बीके अस्ताल के गेट के पास बैठा है। किशन लाल बजाज तुरन्त श्रीमति किरन बजाज,कोमल बजाज और टीम के अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और वृद्व को उठाकर वृद्वाश्रम लेकर आए। किशन लाल ने बताया कि वृद्व का नाम प्रकाश गुप्ता पुत्र जानकी गुप्ता उम्र 68 वर्ष है।
वृद्व की हालत ज्यादा खराब होने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसका सारा खर्वा वृद्वाश्रम खर्च करेगा। उन्होनें बताया की लावारिस वृद्व की लिखित सूचना 3 नंबर पुलिस में दे दी जाएगी।
