
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / खेल विभाग की ओर से राज्यस्तरीय मुख्यमंत्री कप के लिए वालीबाॅल, हैंडबाॅल, फुटबाॅल और बास्केटबाॅल टीम के चयन को गुरुवार को ट्रायल आयोजित करवाया जाएगा।
जिला कार्यकारी खेल अधिकारी निरेश यादव ने बताया कि खो खो का ट्रायल सुबह 10 बजे खंदावली के पीएम श्री स्कूल, कबड्डी और वालीबाल का ट्रायल दोपहर तीन बजे सेक्टर-12 खेल परिसर में करवाया जाएगा। इसके साथ ही वालीबाल का ट्रायल सेक्टर-12 खेल परिसर, फुटबाल का ट्रायल दोपहर डेढ बजे लड़के और शाम चार बजे राजा नाहरसिंह स्टेडियम में लिया जाएगा। बास्केटबाल का ट्रायल शाम चार बजे खेल परिसर सेक्टर 12 खेल परिसर और हैंडबाल का ट्रायल शाम चार बजे डीएवी स्कूल सेक्टर-49 में लिया जाएगा।
चयनित खिलाड़ियों को गुरुग्राम और पलवल में भाग लेने के लिए भेजा जाएगा। सभी खिलाड़ी आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र साथ लेकर आना सुनिश्चित करेगें।
