
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / ओपन वर्ल्ड मास्टर्स गेम का आयोजन यूनाइटेड अरब अमीरात की राजधानी अबु धाबी में 06 फरवरी से 14 फरवरी- 2026 तक किया जा रहा है. इस प्रतियोगिता में 60+ आयु वर्ग में फरीदाबाद के खिलाड़ी S K दलाल का भारत की बास्केटबॉल टीम में चयन हुआ है. वहां पर लगभग 15 खेलों में 25 देशों से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं.
एसके दलाल इससे पहले भी कई बार मास्टर्स गेम की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुके है व मेडल प्राप्त किए हैं. एसके दलाल पहले भारतीय वायु सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं व बास्केटबॉल के कोच व रेफरी भी है. वायु सेना से सेवानिवृत्ति के बाद हरियाणा शिक्षा विभाग में प्रवक्ता के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके है. आप हरियाणा स्कूल लेक्चर association, फरीदाबाद के प्रधान भी रहे. दिसंबर 2020 में शिक्षा विभाग से सेवा निवृत्त होने के बाद भी खेलों में इनकी रुचि बनी रहीं.
एसके दलाल ने बताया की खेलों में भागीदारी का उनका उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना है क्योंकि वर्तमान में युवा वर्ग चाहे महिला हो या पुरुष कहीं ना कहीं इस भाग दोड़ वाली जिंदगी में सेहत की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं. उन्होंने बताया की भारतीय दल अबु धाबी में अच्छा प्रदर्शन कर निश्चित तौर पर ट्राफी भारत ले कर आएगा.
