
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / दूरसंचार विभाग भारत सरकार संचार मंत्रालय की फरीदाबाद टेलीफोन एडवाइजरी कमेटी की सदस्य एवं भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमति कुसुम महाजन ने आज केन्द्रीय राज्यमंत्री चौ. कृष्णपाल गुर्जर को सेक्टर-28 स्थित कार्यालय जाकर उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उन्होनें मंत्री जी को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनके हाथों से केक कटवाया और मिठाई खिलाई।
इस अवसर पर कुसुम महाजन ने कहा कि चौ.कृष्ण्पाल गुर्जर गरीब,शोषित,किसान-मजदूर,व्यापारी के साथ साथ हर वर्ग के हितैषी है। वे 36 बिरादरियों के नेता व फरीदाबाद के विकास पुरूष है। उन्होनें कहा कि हम भगवान से प्रार्थना करते है कि उन्हें हमेशा स्वस्थ रखे और उनकी दीघायु हो। इस मौके पर कूष्णपाल गुर्जर ने कहा कि ने कहा आप सभी का प्यार देखकर मुझे सुख की अनुभूति हो रही है। उन्होनें कहा कि आप सभी मेरा परिवार हो और आपको देखकर ही मुझे ताकत मिलती है। इस अवसर पर चित्रा,रूनेहलता,सीमा,अल्का,गीता और सुनीता सहित कई महिला कार्यकर्ता उपस्थित थी
