
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / हरियाणा रैडक्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी, महासचिव डॉ. सुनील कुमार तथा आयुष सिन्हा उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के निर्देशानुसार सचिव बिजेंद्र सोरोत के नेतृत्व में 39वे सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले मे सेवा अभियान संचालित किया जा रहा है। इस सेवा कार्य में संरक्षक विमल खंडेलवाल एवं पुरुषोत्तम सैनी सहित सभी वरिष्ठ सदस्यों का सक्रिय सहयोग प्राप्त हो रहा है।
15, फरवरी तक चलने वाले इस हस्तशिल्प मेले मे डी ए वी शताब्दी महाविद्यालय, के एल मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय फरीदाबाद और अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ के लगभग 50 प्रशिक्षित यूथ रैड क्रॉस स्वयंसेवक मेले में लगातार असहाय व जरूरत मन्दों के लिए व्हील चेयर सेवाएं और अन्य सहायता प्रदान कर रहे हैं । इसका उद्देश्य मेले में आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाना और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत सहायता उपलब्ध कराना है
मेले के सभी प्रमुख प्रवेश द्वारों पर व्हीलचेयर सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है जहां यूथ रेड क्रॉस के स्वयंसेवक पूरी तत्परता से सेवाएं देते रहे है। इसके साथ ही मेले परिसर में प्राथमिक चिकित्सा पोस्ट स्थापित की गई, जहां चिकित्सक व मेडिकल स्टाफ निरन्तर सेवा दे रहे हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित चिकित्सकीय सहायता मिल सके।
विशेष रूप से बुजुर्गों, दिव्यांगजनों एवं चलने-फिरने में असमर्थ नागरिकों के लिए व्हीलचेयर के माध्यम से सहयोग प्रदान किया गया। रेड क्रॉस द्वारा लगाए गए सेवा स्टॉल पर भी स्वयंसेवकों ने पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करते हुए जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचा रहे हैं
जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के उपाधीक्षक पुरुषोत्तम सैनी ने बताया कि सोसाइटी समय-समय पर समाजहित में विभिन्न सेवा कार्य करती रहती है, ताकि आमजन को प्रत्यक्ष लाभ मिल सके।
वहीं संरक्षक विमल खंडेलवाल ने कहा कि सूरजकुंड मेले में जिला रेड क्रॉस सोसाइटी की सक्रिय उपस्थिति केवल सेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानवता, करुणा और सामाजिक दायित्व का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने स्वयंसेवकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके समर्पण और सहयोग से यह सिद्ध हुआ है कि संगठित प्रयासों से हर चुनौती का सफलतापूर्वक सामना किया जा सकता है।
सूरजकुंड मेले में रेड क्रॉस स्वयंसेवकों की यह सेवा भावना समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई है और भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ मानवता की सेवा जारी रहेगी।मौके पर डॉ अमित शर्मा , सुमित, गरिमा, अंजलि, कुमकुम, खुशी, प्राची, आस्था, थालक कौशिक, ध्रुव कुमार, लोकेश सैन, अमित कुमार, स्नेहा, पूजा, प्रिया, सुनील कुमार,अरविंद शर्मा ,मनदीप चोपड़ा आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहकर सेवाएं दे रहे हैं
