
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / आज नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने भोजन अवकाश के समय नगर निगम मुख्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन करते हुए एनआईटी विधानसभा के विधायक सतीश फागना द्वारा एनआईटी के 9 वार्डों में सफाई कर्मचारियों की 50-50 कर्मचारी को लगाने के वार्डबंदी के विरोध में नगर निगम आयुक्त कार्यालय के समक्ष नारेबाजी की। प्रदर्शन की अध्यक्षता सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह बालगुहेर ने की मंच का संचालन महेंद्र कुडिय़ा ने किया।
इस मौके पर प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर ने नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र सिंह को कर्मचारियों की मांगों व उनके समाधान का 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि विगत 1 फरवरी को शहरी स्थानीय निकाय विभाग के वित्तायुक्त द्वारा सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान उन्होंने बड़े नालों की सफाई न होने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए चार सफाई दरोगाओं को निलंबित कर दिया था। जिसके विरोध में कर्मचारियों में निगम प्रशासन के खिलाफ काफी नाराजगी है। प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर ने कहा कि बड़े नालों की सफाई की जिम्मेदारी एमई ब्रांच व चीफ इंजीनियर की है और फरीदाबाद के इतने बड़े आयोजन अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में वीआईपी ड्यूटी दे रहे सफाई कर्मचारी पिछले 1 सप्ताह से सुपरवाइजर उपराष्ट्रपति के आगमन की तैयारी में लगे हुए थे। जिसके चलते शहर की सफाई व्यवस्था में कुछ खामियां निरीक्षण के दौरान पाई गई थी परन्तु बडख़ल व एनआईटी विधानसभा क्षेत्र से कूड़ा उठाने के कार्य में लगी जेसीबी व ट्रेक्टर-ट्रालियों का टेंडर समय पर नहीं हो पाया था। जिसके चलते शहर में कूड़े के ढेर लगे हुए और आज की तारीख तक भी इस टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर ने नगर निगम आयुक्त धीरेन्द्र सिंह से मांग की है कि सफाई दरोगाओं को तुरन्त बहाल करें। सूरजकुण्ड मेले में सफाई व्यवस्था खराब न हो।
आज के धरने में अन्य के अलावा नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के उप महासचिव सुनील चिंडालिया, दिलीप बोहत, अनिल चिंडालिया, रघुबीर चौटाला, श्रीनंद ढकोलिया, कोषाध्यक्ष जितेंद्र छाबड़ा, सेनिटेशन विभाग के प्रधान राहुल चिंडालिया, देवी सिंह, महेश शर्मा, नरेश भगवान, अरूण शेरिया, दर्शन सोया, दान सिंह, विजय चावला, राजबीर चिण्डालिया, रविन्द्र टांग, बल्लू चिण्डालिया, अनूप चिंडालिया, सतबीर शास्त्री, राम रतन कर्दम, प्रेमपाल, ललित कुमार, लक्ष्मण पारछा, बीना, शकुंतला, राजवती, सत्तो, संतोष, जगवती आदि नेता उपस्थित रहे।
