
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्चों को खुश रखने और उनका मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से समाजसेवी श्री संदीप सिंघल के सहयोग से देशभक्ति फिल्म ‘बॉर्डर-2’ का विशेष प्रदर्शन कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने फिल्म का भरपूर आनंद लिया। देशभक्ति, शौर्य और बलिदान पर आधारित इस फिल्म ने बच्चों को भावनात्मक रूप से जोड़ा और उन्हें कुछ समय के लिए बीमारी की पीड़ा से दूर रखा। फिल्म देखते समय बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ नजर आया।
फाउंडेशन अगेंस्ट थैलसीमिया के पदाधिकारी जे.के भाटिया ने बताया कि थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों को नियमित रूप से रक्त चढ़ाने और इलाज की कठिन प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। ऐसे में मनोरंजन और सकारात्मक गतिविधियाँ उनके मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी हैं।
संस्था के प्रधान भगवान गुलाटी ने इस मानवीय पहल के लिए श्री संदीप सिंघल का आभार जताते हुए कहा कि समाज के जागरूक लोगों के सहयोग से ही इन बच्चों के जीवन में मुस्कान लाई जा सकती है। भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। रविंद्र डुडेजा ने बताया की बच्चों के साथ साथ उनके अभिभावकों को खुश रखना भी अति आवश्यक है आज बच्चों के साथ उनके अभिभावकों को भी फ़िल्म दिखाई गई ! बच्चों का उत्साह बड़ाने के लिए संदीप सिंघल, सुनील गुप्ता, हेमा गुप्ता, जे. के. भाटिया विशेष रूप से उपस्थित रहे
