
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ की थिएटर सेक्शन की कल्चरल टीम अपना हुनर इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल में दिखाएगी। सोमवार को टीम रवाना हुई, जो 3 से 7 फरवरी को अंबाला की महर्षि मारकंड़ेश्वर यूनिवर्सिटी में आयोजित हो रहे नॉर्थ सेंट्रल जोन इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल में अपनी प्रतिभा का लोहा साबित करेंगे । थिएटर का पूरा सेक्शन जिसमें वन एक्ट प्ले हिन्दी, स्किट, माइम और मिमिक्री की प्रतियोगिता में अग्रवाल महाविद्यालय के छात्र महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर हिस्सा लेंगे।
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ की गवर्निंग बॉडी के चेयरमैन श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता
और महासचिव श्री दिनेश कुमार गुप्ता जी ने विद्यार्थियों को जीतकर आने की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हमारे कॉलेज के लिए ये निसंदेह गर्व का विषय है कि हमारा महाविद्यालय थिएटर सेक्शन के सभी इवेंट्स में एमडीयू रोहतक का प्रतिनिधित्व कर इंटर यूनिवर्सिटी में भाग लेने जा रहे हैं। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार गुप्ता और कॉलेज की कल्चरल कमेटी की कन्वीनर डॉ. सुप्रिया ढांडा ने विद्यार्थियों को इंटर यूनिवर्सिटी लेवल तक
पहुंचने के लिए बधाई दी और प्राचार्य डॉ. संजीव गुप्ता ने कहा कि महाविद्यालय के
लिए ये एक ऐतिहासिक उपलब्धि और गौरव का विषय है और इसका श्रेय विद्यार्थियों
की मेहनत और मैडम सुप्रिया ढांडा की पूरी कल्चरल टीम को जाता है।
डॉ. सुप्रिया ढांडा ने कहा कि इंटर यूनिवर्सिटी के लिए महाविद्यालय के छात्र कलाकारों ने
प्रतिदिन कई घंटे अभ्यास किया हैं, तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है और
हमारी टीम अपनी पूरी तैयारी के साथ प्रतियोगिता के मंच पर अपना दम खम
दिखाने को तैयार है। एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) ने अपने से
जुड़ी सभी यूनिवर्सिटीज को अलग अलग जोन में बांटा हुआ है, कुल आठ जोन है।
हरियाणा,यूपी और दिल्ली की सभी यूनिवर्सिटीज एआईयू के नॉर्थ सेंट्रल जोन में आती
है जिनका इंटर यूनिवर्सिटी 3 से 7 फरवरी को अंबाला के मुलाना स्थित महर्षि
मार्कण्डेश्वर यूनिवर्सिटी में होगा।
अपने अपने जोन में विजयी टीम आगे फ़िर नैशनल यूथ फेस्टिवल जो चेन्नई में
आयोजित होगा उसमें हिस्सा लेंगे ।
