
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / केंद्रीय बजट 2026-27 भारतीय अर्थव्यवस्था और उद्योग जगत के लिए एक सुनियोजित, दीर्घकालिक और विकास-उन्मुख बजट के रूप में उभरा है। श्री बीआर भाटिया चेयरमैन, सी. दास ग्रुप ने आम बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है | इस बजट में उद्योग, एमएसएमई (माइक्रो, स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज), मैन्युफैक्चरिंग, टेक्नोलॉजी और बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने की स्पष्ट प्राथमिकता दिखाई देती है, जिससे मेक इन इंडिया जैसी नीतियों को एक नई गति मिलेगी। यह बजट सबूत देता है कि सरकार उद्योग-उन्मुख नीतियों, निवेश-मितव्ययिता और दीर्घकालिक विकास के बीच संतुलन साधने के लिए प्रतिबद्ध है।
यह बजट न केवल विनिर्माण, बुनियादी ढांचा और एमएसएमई जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को मजबूती देगा, बल्कि उद्यमियों और निवेशकों के आत्म-विश्वास को भी पुनर्जीवित करेगा, जिससे स्वरोजगार, निर्यात और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में वृद्धि संभव हो सकेगी।
