
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में प्लेसमेंट और हायर स्टडीज़ की तैयारी को बेहतर बनाने के लिए एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। बीबीए व बीबीए कैम फाइनल ईयर के छात्रों को वर्कशॉप के माध्यम से मॉक GD और PI को हैंडल करना और मैनेजमेंट करियर में AI की बदलती भूमिका पर एक संक्षिप्त जानकारी प्रदान की गई | नई दिल्ली, लोधी रोड स्थित आईआईएलएम की पल्लवी खन्ना वर्कशॉप की मुख्य वक्ता रहीं | मुख्य वक्ता ने छात्रों को प्रभावी कम्युनिकेशन, ग्रुप डिस्कशन स्ट्रैटेजी, इंटरव्यू के तौर-तरीके और मॉक एक्सरसाइज़ के ज़रिए आत्मविश्वास बढ़ाने पर प्रैक्टिकल गाइडेंस दी।
इस प्रोग्राम में मैनेजमेंट करियर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बदलती भूमिका पर बात की गई, जिसमें बताया गया कि AI मार्केटिंग, HR, फाइनेंस और डिसीजन-मेकिंग जैसे मुख्य बिज़नेस एरिया को कैसे प्रभावित कर रहा है। स्टूडेंट्स को इंडस्ट्री की उभरती उम्मीदों को पूरा करने के लिए एनालिटिकल स्किल्स, अनुकूलन क्षमता और AI के बारे में जागरूकता विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
यह वर्कशॉप कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र कुमार के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित की गई और इसका नेतृत्व विभागाध्यक्ष ओमिता जौहर ने किया | डॉ. सुरभि और रेणुका मल्होत्रा को इसके आयोजन का श्रेय जाता है |
