
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ के गणित विभाग द्वाराछात्रों के लिए
व्याख्यान का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का आयोजन श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता
(अध्यक्ष, अग्रवाल कॉलेज गवर्निंग बॉडी), श्री दिनेश गुप्ता (महासचिव, अग्रवाल कॉलेज गवर्निंग
बॉडी) एवं कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में किया गया ।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता डॉ. सुबेश पांडे, संस्थापक प्राचार्य, अग्रवाल कॉलेज ऑफ
एजुकेशन, बल्लभगढ़ ने “मूल्य शिक्षा” विषय पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने वर्तमान
युग में मूल्य शिक्षा के महत्व एवं इससे समाज पर पड़ने वाले प्रभाव पर चर्चा की। उन्होंने
शिक्षा में मूल्यों को एकीकृत करने और चरित्र निर्माण में नैतिक मूल्यों की भूमिका पर प्रकाश
डाला । इस कार्यक्रम में आयोजन सचिव की भूमिका डॉ गीता त्रिपाठी और श्रीमती नीलम शर्मा
ने निभाई।
यह सत्र अत्यधिक जानकारीपूर्ण था और छात्रों ने प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासा व्यक्त की।
गणित विभाग के अध्यक्ष डॉ. के.एल. कौशिक नियमित रूप से इस तरह के व्याख्यानों का
आयोजन करते रहते हैं,जो छात्रों को मूल्यवान जानकारी और अंतर्दृष्टि प्रदान करते हैं। गणित
विभाग के सभी प्राध्यापकों श्रीमती नेहा गोयल, डॉ. गीता त्रिपाठी, डॉ. रेणु बाला, पूनम गुप्ता,
नीलम और कंचन ने इस व्याख्यान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस
व्याख्यान में 50 विद्यार्थियों ने लाभ उठाया।
यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिससे छात्रों को उनके जीवन में मूल्य शिक्षा के
महत्व की गहरी समझ मिली।
