
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर- 16 ए फरीदाबाद में स्वदेशी जागरण मंच, फरीदाबाद की ओर से आत्मनिर्भर भारत की भावना को मजबूत करने तथा स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एडवोकेट राजेंद्र शर्मा तथा एश्वर्या वशिष्ठ मुख्य वक्ता रही । इस अवसर पर छात्राओं को स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलाई तथा एक मैराथन का भी आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य घनश्याम दास ने किया |
कार्यक्रम के उपरांत छात्राओं एवं स्टाफ के लिए एक उत्साहपूर्ण मैराथन दौड़ का भी आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एडवोकेट राजेंद्र शर्मा एवं एडवोकेट ऐश्वर्या वशिष्ठ ने स्वदेशी अपनाने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को प्रेरित किया। उन्होंने स्वदेशी उत्पादों के उपयोग से आर्थिक आत्मनिर्भरता, रोजगार सृजन तथा राष्ट्रीय गौरव की प्राप्ति पर बल दिया। मुख्य वक्ताओं ने युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार कर स्वदेशी को जीवन का हिस्सा बनाएं, जिससे भारत विश्व की आर्थिक महाशक्ति बने।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. घनश्याम दास जी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की तथा अपने संबोधन में स्वदेशी आंदोलन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि एवं वर्तमान प्रासंगिकता पर चर्चा की। उन्होंने छात्राओं को स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलाई तथा महाविद्यालय की ओर से इस प्रकार के आयोजनों को निरंतर समर्थन का आश्वासन दिया।कार्यक्रम का संचालन बलराम यादव ने कुशलतापूर्वक किया, जिन्होंने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम को रोचक बनाए रखा।मैराथन दौड़ में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ स्वदेशी संकल्प का प्रतीक बनी। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया
