
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस को बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा के अध्यक्ष एवं अग्रवाल महाविद्यालय प्रबंध समिति के प्रधान श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता जी, अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा के अन्य गणमान्य सदस्य व प्राचार्य डॉ कृष्णकांत गुप्ता द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात ध्वजारोहण कर मुख्य अतिथि जी ने वृक्षारोपण का पुण्य कार्य किया साथ ही अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी वृक्षारोपण किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की एनसीसी (महिला एवं पुरुष), एनएसएस, वाईआरसी, सेंट जॉन एम्ब्युलेन्स के स्वयंसेवक शामिल हुये। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ कृष्णकांत जी ने दीप प्रज्जवलन के उपरांत मुख्य अतिथि व अन्य सभी अतिथियों जैसे-: डॉ वासुदेव गुप्ता जी उपाध्यक्ष, श्री विनोद मित्तल महासचिव, श्री जय प्रकाश गुप्ता जी, श्री आरडी गुप्ता आदि का भी स्वागत किया। आजादी के अमृत महोत्सव और 76वे स्वतंत्रता दिवस की सभी को शुभकामनाएं दी। इस अवसर उन्होंने उन रणबांकुरों को याद किया जो अपने प्राणों को न्यौछावर कर देश को आजादी दिला गए और कहा कि हम सभी को सीमा पर जाकर अपने प्राण देने की आवश्यकता नहीं है। हम अपने कार्यस्थल पर भी सच्ची श्रद्धा और लगन से कार्य कर देश हित में अपना योगदान कर सकते हैं।मुख्य अतिथि श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता जी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस मना कर हम उन वीर सपूतों को जिन्होंने देश की आन बान शान के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आजादी दिलाई हम उन सभी भारत माता के वीर सपूतों को सच्चे मन के साथ श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। एनसीसी सीनियर डिवीजन नेवल विंग ने सब डिवीजन स्तर पर सैक्टर-12 फ़रीदाबाद की परेड में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्रों ने राष्ट्र निर्माण में स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान पर प्रकाश डालते हुए नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने कविता के माध्यम से भी अपने विचार व्यक्त किए। काव्य पाठ के विजेताओं राहुल, खुशी और हिमिका ने अपनी कविताओं का पाठ किया और अतिथियों द्वारा नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पोस्टर मेकिंग में मानसी, स्वाति और भावना और स्लोगन राइटिंग में छमा, रिया और हिमांशु को क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने के लिए नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। रंगोली बनाने में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए रिया को सम्मानित किया गया। उत्सव में शामिल होने के लिए छात्रों ने देशभक्ति गीत भी गाए। कार्यक्रम की प्रभारी डॉ. शोभना गोयल ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा। सभी शिक्षक और गैर-शिक्षक स्टाफ मौजूद रहा। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ। इस कार्यक्रम को सफल बनाने का श्रेय प्राचार्य जी ने अग्रवाल शिक्षा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुबेश पांडे और महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ताओं जैसे श्रीमती कमल टंडन, डॉ के एल कौशिक, डॉ नरेश कामरा डॉ मनोज शुक्ला डॉ जयपाल सिंह, व अन्य प्रवक्ताओं को दिया।
