
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / दिल्ली पब्लिक स्कूल , ग्रेटर फरीदाबाद ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता का लोहा मनवाया है। शैक्षणिक और वैज्ञानिक नवाचार के क्षेत्र में भी डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलता दर्ज की है। विद्यालय ने सीबीएसई नेशनल साइंस एग्ज़ीबिशन- 2025 में जीत हासिल की। यह तीन दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी नई दिल्ली स्थित डीपीएस मथुरा रोड में आयोजित की गई, जिसका विषय था—“जल संरक्षण और प्रबंधन”।
इस प्रतिष्ठित प्रदर्शनी में देशभर के 448 विद्यालयों ने भाग लिया, जिनमें से कड़े चयन के बाद केवल 28 प्रोजेक्ट्स को राष्ट्रीय विजेता घोषित किया गया। डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद का अभिनव प्रोजेक्ट “VARUN NETRA” इन चुनिंदा विजेता परियोजनाओं में शामिल रहा। विजेता टीम को सीबीएसई के सचिव हिमांशु गुप्ता (आईएएस) द्वारा सम्मानित किया गया।
स्कूल के प्रो वाइस चेयरमैन रोहित जैनेंद्र जैन व प्रिंसिपल डाक्टर बिंदु शर्मा ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि खेल और विज्ञान—दोनों ही क्षेत्रों में मिली यह दोहरी सफ़लता डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद की उस सोच को मजबूत करती है, जिसमें छात्रों के सर्वांगीण विकास, नवाचार, नेतृत्व और भविष्य के लिए तैयार कौशलों को प्राथमिकता दी जाती है। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ शिक्षकगण और अभिभावकों ने इन उपलब्धियों पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
