
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू (जैजू) ठाकुर ने मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर नहरपार स्थित अपने कार्यालय पर बल्लभगढ़ महानगर भाजपा किसान मोर्चा की पूर्व टीम का भव्य स्वागत किया।
इस दौरान जैजू ठाकुर, उपाध्यक्ष पवन चौधरी, महामंत्री नरेश गोसांई, जिला सचिव इंद्रराज पवार, उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल, राजेंद्र आदि ने पूर्व बल्लभगढ़ टीम के सभी पदाधिकारियों को पगड़ी पहनाई और शॉल ओढाकर उनका मान सम्मान किया। इस मौके पर मुख्य रुप से पूर्व जिलाध्यक्ष सुखबीर मलेरना, पूर्व उपाध्यक्ष देवदत्त, सतेंद्र दुगगल, तनुज भाटी, मनोज भडाना, गीता देवी, हरेंद्र तोमर, अनिल करहाना, मनोज भाटी महामंत्री, अरुण द्विवेदी, श्रवण कम्हाणा, अमित सैनी, डालचंद आदि मौजूद रहे।
इस मौके पर जैजू ठाकुर ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा संगठन की टीम भारतीय जनता पार्टी संगठन की अहम कड़ी है और यह टीम मोदी-नायब सरकार द्वारा चलाई जा रही किसान हितैषी योजनाओं को गांव-गांव जाकर किसानों तक पहुंचाने का काम कर रही है ताकि कोई भी किसान सरकार की नीतियों के लाभ से महरूम न हो। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान मिलता है और ऐसे अनेकों उदाहरण है,जो मामूली कार्यकर्ता के रुप में पार्टी से जुड़े और आज बडे बडे पदों पर आसीन होकर देश व प्रदेश की सेवा में समर्पित है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
