
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / थाना सेक्टर-58 पुलिस के कर्मचारी ने ठंड के इस मौसम में लावारिस धूम रही महिला को ताऊ देवीलाल वृद्वाश्रम पहुंचाकर बहुत ही नेक कार्य किया है। पुलिस कर्मचारी ने आश्रम के संचालक किशन लाल बजाज को बताया कि एक बुजुर्ग महिला सेक्टर-55 में रात को लावारिस हालत में घूम रही थी। जिसे आज वृद्वाश्रम में भर्ती कराया जा रहा है।
किशन लाल बजाज ने पुलिस को बताया कि यह आश्रम ऐसे ही बेसहारा लोगों के लिए बना हुआ है जिनके आगे पीछे कोई नहीं है या जिन्हें उनके अपनों ने घर से निकाल दिया हो या फिर वो जो अपने परिजनों से बिछुड गया हो। किशन बजाज ने उन्हें आश्वसन दिया कि वृद्व की पूरी तरह से देखभाल की जाएगी और उसे किसी भी तरह की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
