
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
हर घर तिरंगा अभियान के निमित स्कूल में आयोजित की क्विज प्रतियोगिता आज सीनियर सेकेंडरी स्कूल धौज (1112) के अध्यापक गण और विद्यार्थियों ने माननीय प्रधानमन्त्री जी के हर घर तिरंगा अभियान के निमित स्कूल के छात्रों के साथ अध्यक्षापकों एवं विद्यार्थियों ने गाँव में तिरंगे के साथ प्रभात फेरी निकाली जिसमें सभी विद्यार्थी और अध्यापकों ने हाथो में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ वंदे मातरम व भारत माता की जयकारों के साथ गांव के लोगों को देश की शान तिरंगे का महत्व बताया और अपने अपने घरों पर तिरंगा लगाने का आग्रह किया ।
विद्यालय की प्रिंसिपल सीमा बत्रा ने हर घर तिरंगा अभियान की मुहीम प्रधानमन्त्री जी द्वारा पूरे देश में चलाने पर उनका अभिनन्दन किया और बच्चों को बताया कि आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर हमें हर घर तिरंगा अभियान एक उत्साह और उत्सव के साथ मनाना है और ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक भी करना है और साथ साथ उनको तिरंगा का किसी भी प्रकार से अपमान न हो इसके बारे में भी ध्यान रखना है,बताना है |
प्रभात फेरी के बाद विद्यालय में आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा क्विज प्रतियोगिता का अयोजन कराया गया जिसमे 5 राउंड कराए गए और विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया गया। यह क्विज प्रतियोगिता को कराने से बच्चों में मानसिक विकास और जनरल नॉलेज को ध्यान में रखकर किया गया था ताकि बच्चे जागरूक हों |
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक हरीश चालिया,अन्य अध्यापक गण,स्कूल के विद्यार्थी व गाँव के लोग मौजूद रहे |
