
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
बाल महाविद्यालय में पुस्तकालय अध्यक्ष दिवस में अंतरराष्ट्रीय युवा
दिवस मनाया गया इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में डॉ एस के शर्मा विद्यालय के प्राचार्य डॉ कृष्ण
कांत गुप्ता उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज के दौर में युवाओं की भागीदारी विशेष महत्वपूर्ण है वे आगामी
भारत के निर्माता हैं। उनमें देशभक्ति की भावना, देश प्रेम और अपनी संस्कृति के प्रति प्यार होना
आवश्यक है तभी देश को आगे ले जाने में सफल होंगे, उन्हें कानूनन जानकारियां भी होनी चाहिए ,उचित
अनुचित में फर्क जान सके , इसी कड़ी में युवाओं ने कहा विश्व की जनसंख्या का 65% युवा शक्ति भारत
में विद्यमान है। विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान बना लेगा जिस प्रकार भारत सरकार ने “राइट टू
एजुकेशन” को राष्ट्र के कल्याण के लिए आवश्यक माना है ऐसे ही राष्ट्रीय हित को देखते हुए युवाओं के
कल्याण हेतु “राइट टू एंप्लॉयमेंट” को भी आवश्यक मानना चाहिए।
उन्होंने युवाओं के अधिकार के साथ-साथ उनकी उत्तरदायित्व को भी बताया और स्वतंत्र भारत के नव
निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने अपील की कि भारत सरकार को युवा
आयोग बनाकर राज अधिकार प्रत्येक युवा को देना चाहिए ।
साथ ही आज ही के दिन पुस्तकालय अध्यक्ष दिवस भी मनाया जाता है इस सुअवसर पर पुस्तकालय
विज्ञान के पिता डॉ एस आर रंगनाथन को उनके जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि देने के लिए देश के बाकी
हिस्सों के साथ-साथ अग्रवाल महाविद्यालय में भी पुस्तकालय दिन पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पण कर
उन्हें श्रद्धांजलि दी गई ।
इस अवसर पर प्रमुख वक्ता जी ने बताया कि कैसे पुस्तकालय भवन विद्यार्थी के जीवन में अपना
योगदान देता है ? उन्होंने कहा कि यह दिन उच्च गुणवत्ता वाली सूचना प्रणाली प्रदान कर के लोगों
जरूरतों को पूरा करने की दिशा में काम करने के लिए पुस्तकालय अध्यक्षों को उनके मिशन की याद
दिलाता है। उन्होंने पुस्तकालय के महत्व और पाठकों को डालने और आकार देने में पुस्तकालय अध्यक्ष
की महत्वपूर्ण भूमिका का वर्णन किया । उन्होंने अपने शब्दों को कुछ पंक्तियों के माध्यम से सांझा करते
हुए कहा –
“बिना किताबों का कमरा बिना आत्मा वाली दिए की तरह है।“
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने अनेकानेक प्रश्नों के माध्यम से अपनी जिज्ञासा ए रखी जिसका
डॉ पांडे एसके वर्मा ने समाधान किया। यह कार्यक्रम अग्रवाल महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ संजीव
गुप्ता व पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ राम चंद्रन के मार्गदर्शन में हुआ । संचालन डॉ पूजा सैनी द्वारा किया
गया । कल्याण मंत्री डॉ संजीव गुप्ता के धन्यवाद भाषण द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया ।
