
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / महिंद्रा की अधिकृत डीलरशिप प्राइम ऑटोमोबाइल्स आज अपने वाईएमसीए चौक शोरूम फरीदाबाद में महिंद्रा की नवीनतम एक्सयूवी 9 और एक्सयूपी 7 एक्सओ का अनावरण कर रही है। इस अवसर पर भारत सरकार के जीएसटी एवं सीमा शुल्क आयुक्त राकेश कुमार (आईआरएस) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
एक्सयूवी 9 महिंद्रा की पहली 7 सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी, सेगमेंट.लीडिंग परफॉर्मेंस के साथ एक शांत और प्रीमियम केबिन प्रदान करती है। इसमें विश्व.प्रथम दा विंसी इंटेलिजेंट डैम्पिंग टेक्नोलॉजी दी गई है, जो सडक़ की स्थिति के अनुसार सस्पेंशन को रियल.टाइम में एडजस्स् कर बेहतर राइड कम्फर्ट और स्थिरता सुनिश्चित करती है।
एक्सयूपी 7 एक्सओ रोज़मर्रा की सुविधा पर केंद्रित है। इसमें भी क्ंटपदबप इंटेलिजेंट डैम्पिंग टेक्नोलॉजी, बॉस.मोड सीटिंग, एम्बिएंट लाइटिंग और शांतए लो.नॉइज़ केबिन दिया गया है।
एक्सयूवी 9 और एक्सयूपी 7 एक्सओ दोनों में एक्यूआई आधारित एयर प्यूरीफिकेशन सिस्ट्म उपलब्ध है, जो केबिन के भीतर स्वच्छ हवा और बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित करता है जो एनसीआर में बेहद जरूरी है। ये दोनों एसयूवी उन ग्राहकों के लिए डिजाइन की गई हैं जो उन्नत तकनीक, प्रीमियम आराम और स्मार्ट मोबिलिटी की तलाश में हैं।
प्राइम ऑटोमोबाइल्स पिछले 15 वर्षों से फरीदाबाद और आसपास के क्षेत्रों की सेवा कर रहा है, जहां इसका वाईएमसीए चौक स्थित महिंद्रा का एनसीआर में सबसे बड़ा 3एस शोरूम है। पिछले दो वर्षों में कंपनी ने पलवल, होडल और हथीन में भी अपने संचालन का विस्तार किया है। प्राइम जनवरी में ही अपना एक नया शोरूम एनआईटी में भी खोल रहा है। प्राइम ऑटोमोबाइल्स उत्कृष्ट ग्राहक सेवा के लिए जाना जाता है, पिछले वर्ष महिंद्रा का बेस्ट् कस्ट्मर एक्सपीरियंस डीलरशिप पुरस्कार प्रदान किया गया।
