
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ़ के यूनिवर्सिटी आउटरीच प्रोग्राम के बैनर तले महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता के निर्देशन में महाविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांव चंदावली में हर घर तिरंगा मिशन के तहत आमजन को जागरूक करने का अभियान चलाया। महाविद्यालय के स्वयंसेवकों ने यूनिवर्सिटी आउटरीच प्रोग्राम कॉर्डिनेटर सुभाष कैलोरिया के साथ मिलकर गांव चंदावली में स्वयंसेवकों ने उपस्थित जनसमूह को तिरंगे झंडे वितरित किए व इन्हें अपने घरों पर लगाने का आह्ववान किया। गौरतलब है कि देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण देश आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है।अग्रवाल महाविद्यालय समय समय पर ऐसे जागरूकता अभियान आयोजित करता रहता है।
