
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / आगामी 09, जनवरी शुक्रवार को शहीद राजा नाहर सिंह का 169 वां बलिदान दिवस बल्लभगढ़ के दशहरा मैदान में मनाया जाएगा। दशहरा मैदान में बनी उनकी प्रतिमा परिसर में यह आयोजन होगा।
समारोह की जानकारी देते हुए नाहर सिंह मेमोरियल सोसायटी के अध्यक्ष सत्यवीर डागर ने बताया कि इस अवसर पर हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। वहीं सुबह 10 बजे राजा नाहर सिंह की प्रतिमा पर माला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। श्री डागर ने बताया कि इस मौके पर दसवीं व बारहवीं में प्रथम आने वाले बच्चों को ज्ञान रतन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
श्री डागर ने शहर के सभी गणमान्य लोगों से आह्वान किया वह अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपने प्रिय शहीद राजा को श्रद्धांजलि अर्पित करें।
