
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महविद्यालय बल्लबगढ़ में IPCX-CX इंडिया के सहयोग से ‘कैरियर काउन्सलिंग वार्ता‘ का आयोजन किया जा रहा है। प्राचार्य डॉ॰ कृष्णकान्त गुप्ता जी के कुशल मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम 7 दिन चलेगा। प्राचार्य जी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए हमेशा प्रेरित करते हैं। आज तीसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. संजीव कुमार (प्रशिक्षण और नियुक्ति अधिकारी) के स्वागत भाषण हेतु हुआ। मनोज कुमार सिंह (प्रोग्राम डायरेक्टर, IPCX-CX इंडिया) दिन के वक्ता रहे । उन्होंने व्याख्यान की शुरुआत विद्यार्थियों को समझाते हुए कहा कि वे किस तरह से अपने आप को आत्मविश्वास से परीपूर्ण कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने यह भी बताया कि विद्यार्थियों को जॉब की तैयारी से पहले अपने अच्छा को पहचानना होगा। अपनी स्किल एवं रुचि के आधार पर ही हम जॉब के लिए रूपरेखा बना सकते हैं और तैयारी कर सकते हैं। आज मुख्य रूप से उन्होंने करियर बनाम जॉब, साक्षात्कार की तैयारी एवं जॉब विवरण इन विषयों पर चर्चा की एवं विस्तार से बताया। उन्होंने PPT के माध्यम से छात्रों को “करियर बनाम जॉब” से अवगत कराया। सत्र अत्याधिक संवादात्मक था। इस कार्यक्रम में 54 विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर लाभ उठाया। विभिन्न पाठ्यक्रमों के समन्वयकों डॉ. शिल्पा गोयल, डॉ सीमा मलिक, डॉ पूजा गुप्ता, श्रीमति त्रिमेश कालरा के सहयोग से यह कार्यक्रम सफल रहा । डॉ. संजीव गुप्ता के धन्यवाद ज्ञापन से क्रार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
