फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / आईएमटी कॉलेज में आयोजित ‘ग्लोबल पंजाबी जागृति सोसाइटी’ की बैठक में समाज हित में कई बड़े फैसले लिए गए। अध्यक्ष श्री नरूला की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मुख्य रूप से हरिद्वार में ‘अरोड़वंश खत्री पंजाबी घाट’ बनाने और श्री अरुट महाराज एवं माता हिंगलाज की मूर्तियाँ स्थापित करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
महासचिव डॉ. हांडा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश आहूजा ने नई पीढ़ी को पंजाबी संस्कृति व भाषा से जोड़ने पर बल दिया। वहीं, उपाध्यक्ष रमन सूद ने समाज में बढ़ती बेरोजगारी पर चिंता व्यक्त की। बैठक में संगठन की मजबूती और सामाजिक सेवा कार्यों को गति देने का संकल्प लिया गया।
