
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / जाट समाज फरीदाबाद द्वारा जिले के उन मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है, जिन्होंने शैक्षणिक सत्र 2024–25 की कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में अपने-अपने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह जानकारी देते हुए जाट समाज फरीदाबाद के महासचिव एच एस मलिक ने बताया कि प्रत्येक पात्र विद्यार्थी को प्रोत्साहन स्वरूप ₹3,100/- (रुपये तीन हजार एक सौ मात्र) की नकद राशि व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यह सम्मान समारोह सेक्टर 16 स्थित किसान भवन फरीदाबाद में 24 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। श्री मालिक ने बताया कि सभी पात्र विद्यार्थी अपने दस्तावेज दिनांक 20, जनवरी 2026 तक किसान भवन, सेक्टर 16, फरीदाबाद में जमा करवाएं , जिसमें कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा की सत्यापित अंकतालिका (मार्कशीट) की प्रति, संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य/मुख्य अध्यापक द्वारा जारी प्रमाण-पत्र, जिसमें यह स्पष्ट हो कि विद्यार्थी ने विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
श्री मलिक ने बताया कि इस आशय की सूचना जिला शिक्षा अधिकारी , जिले के सबंधित गैर सरकारी शैक्षणिक संस्थाओं एवं यूनियन के पदाधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है , ताकि अधिक से अधिक मेधावी छात्र- छात्राएं इसमें हिस्सा ले सकें उन्होंने कहा की विस्तृत जानकारी के लिए — 9999788913 मोबाइल फोन पर भी संपर्क कर सकते है।
