
जे.सी. बोस विश्वविद्यालय
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को बढ़ावा देने के लिए पॉडकास्ट शुरू किया है। पॉडकास्ट का उद्देश्य छात्रों को ध्वज के प्रति प्रेम, सम्मान और देशभक्ति की भावना को जगाना और राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढावा देना है।
राष्ट्रीय ध्वज दिवस 2022 के मौके पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत इस अभियान की घोषणा की थी। पहला पॉडकास्ट सहायक प्रोफेसर डॉ. भारत धीमान और डॉ. तरुना नरूला के मार्गदर्शन में पत्रकारिता और जनसंचार के बीएजेएमसी द्वितीय सेमेस्टर के छात्र अगम सिंह द्वारा लिखा और रिकॉर्ड किया गया। पूरी पहल विभाग के अध्यक्ष डॉ पवन सिंह द्वारा डिजाइन की गई थी। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त तक नए विचारों और नवाचारों के साथ और एपिसोड रिकॉर्ड किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह अभियान व्यक्तिगत रूप् से हमें अपने राष्ट्रीय झंडे से जुड़ने में मदद करेगा। डीन, (फ्लैम्स) प्रो. डॉ. अतुल मिश्रा ने छात्रों और शिक्षकों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह अभियान राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व करता है।
