
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने राजनीतिक स्वार्थ के लिए हरियाणा में समाज को तोडऩे का काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव-देहात में भाजपा का जनाधार नहीं होने के कारण उसने धर्म के बाद अब जाति के आधार पर समाज को बांटने की नीति अपनाई है।
चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि इस तरह की राजनीति का जवाब केवल सामाजिक सद्भाव और भाईचारे के जरिए ही दिया जा सकता है और यह जिम्मेदारी कांग्रेस निभाएगी। चौधरी बीरेंद्र सिंह फरीदाबाद की छह विधानसभा में सद्भाव पदयात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निमंत्रण देने रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय सेक्टर 9 पहुंचे थे। यहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक सहित पूरी फरीदाबाद की कांग्रेस को उन्होंने निमंत्रण दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक व उनकी टीम ने चौ. वीरेन्द्र सिंह का पगड़ी बांधकर व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।
इस दौरान चौ. वीरेन्द्र सिंह ने पदयात्रा को लेकर बातचीत की और इसके उद्देश्य तथा कार्यक्रम की रूपरेखा सांझा की। चौधरी बीरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों में चार चरणों में सद्भाव पदयात्रा निकाली जा रही है, 33 विधानसभाओं में यात्रा पूरी हो चुकी है, जिसका तीसरा चरण फरीदाबाद से शुरू होगा।
यह पदयात्रा फरीदाबाद की छह विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। उन्होंने जानकारी दी कि सद्भाव पदयात्रा 10 जनवरी को फरीदाबाद पहुंचेगी और लगातार 10 दिनों तक छह विधानसभा क्षेत्रों में रहेगी।
उन्होंने कहा कि यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ता और आम नागरिक बड़ी संख्या में इसमें भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि बीते कुछ वर्षों में राजनीतिक लाभ के लिए समाज के भाईचारे को कमजोर करने की योजनाबद्ध कोशिशें की गई हैं। वोट बैंक की राजनीति के तहत समाज को बांटने का काम हुआ है।
चौधरी बीरेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि जब तक इस सोच का जवाब सामाजिक स्तर पर नहीं दिया जाएगा, तब तक समाज में स्थायी शांति और सद्भाव संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो समाज को जोडऩे और भाईचारे को मजबूत करने की क्षमता रखती है। फरीदाबाद दौरे के दौरान चौधरी बीरेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि सद्भाव पदयात्रा का मकसद समाज को जोडना , भाईचारे को मजबूत करना और कांग्रेस संगठन को नई ताकत देना है और प्रदेश की 36 बिरादरियों को जोडऩे के साथ-साथ भाजपा व आरएसएस द्वारा प्रदेश में और देश में फैलाई जा रही नफरत को खत्म करने के लिए निकाली जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बढ़-चढक़र इसमें हिस्सा लें और आम जनता तक शांति, एकता और सद्भाव का संदेश दें। वहीं उन्होंने कहा कि यह यात्रा कांग्रेस हाईकमान राहुल गांधी के आशीर्वाद से निकाली जा रही है और यह यात्रा करीबन 1100 किलोमीटर तय कर चुकी है और उन्हें भरोसा है कि फरीदाबाद में भी यात्रा का भव्य स्वागत होगा।
इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यवीर डागर, चौ. चांद सिंह, जगत सिंह नागर एडवोकेट, संजीव चौधरी, विनोद कौशिक, मुकेश डागर, डा. एस.एल. शर्मा, अशोक रावल, रेणु चौहान, मयंक चौधरी, डा. सौरभ शर्मा, पराग गौतम, रणधीर श्योकंद, पूर्व पार्षद राजेन्द्र चपराना, अनिल शर्मा, वेदप्रकाश यादव, गौरव ढींगरा, मनोज अग्रवाल, वेदराम शर्मा, संजय सोलंकी, इकबाल कुरैशी, एन.के. शर्मा, दीपक चौधरी, राजकुमार बडख़ल, विकास फागना, सुरेश बेनीवाल, मनीष खान, सुनीता फागना, वंदना भाटी, जवाहर ठाकुर, रमेश पूर्व सरपंच, देव वशिष्ठ, राजेन्द्र चौहान, प्रताप शर्मा, ओमप्रकाश, बीपी गोयल, धर्मवीर पोसवाल, बाबू लाल रवि, नरेश बैंसला, बिल्लू यादव, पम्पी मान, सुमित भाटिया, चंचल तंवर, चौ. भामल, वरूण श्योकंद सहित अन्य कांग्रेस जन मौजूद रहे।
