
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गांव डूंगरपुर थाना भूपानी क्षेत्र में अवैध रूप से कपड़े धोने व सुखाने की लॉन्ड्री वर्कशॉप चलाई जा रही है जहाँ पर कपड़े की धुलाई व सुखाने में उपयोग किये जाने वाले कैमिकल आदि को उपयोग करने के बाद निकलने वाले गंदे पानी को खुले में छोड दिया जाता है व बॉयलर में लकड़ी व कपड़े को जलाया जा रहा है। जिससे प्रदूषण को बढ़ रहा है।
इस सूचना के सम्बंध में मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद द्वारा श्री जतिन बरवाला AEE प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड फरीदाबाद की टीम के साथ गांव डूंगरपुर की राजस्व सम्पदा मे कपड़े धोने व सुखाने की चल रही वर्कशॉप का औचक निरीक्षण किया गया। इस वर्कशॉप पर मनोज निवासी गांव अलीपुर हाजिर मिला जिसने बतलाया कि वह इस वर्कशॉप में सुपरवाइजर का कार्य करता है।
इस वर्कशॉप को राहुल कनोजिया निवासी दिल्ली द्वारा चलाया जा रहा है। मनोज से प्रदूषण विभाग की टीम द्वारा वैध दस्तावेज पेश करने बारे कहा लेकिन वह कोई दस्तावेज पेश नही कर सके। इस वर्कशॉप को चलाने के लिए प्रदूषण विभाग से कोई वैध अनुमति/रजिस्ट्रेशन नही लेना पाया गया। बायलर में लकड़ी जलानी पाई गई। कपड़े धोने के बाद निकलने वाले गन्दे पानी को खुले के छोड़ा जाना पाया गया। वर्कशॉप में ETP/STP लगाए हुए मिले लेकिन उपयोग में लाने नही पाए गए।
निरीक्षण के दौरान बिजली चोरी की सूचना पर दर्शन JE DHBVNL खेड़ीपुल को मौका पर बुलाया गया। जिसने बिजली विभाग के लगे ट्रांसफार्मर व वर्कशॉप में लगे उपकरणों का लोड चैक करने उपरांत करीब 1 किलोवॉट ओवरलोड पाया जाने के सम्बंध में LLM भरी गई, जिस पर नियमानुसार जुर्माना निर्धारित किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान कपड़े धुलाई की वर्कशॉप पृरी तरह से अवैध चलती पाई जाने पर प्रदुषण विभाग द्वारा स्पॉट इंस्पेक्शन तैयार की व बतलाया कि वर्कशॉप संचालक को कारण बताओ नोटिस देकर क्लोजर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
