
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के निर्देशन पर वृक्षारोपण पकवाड़ा 14 जुलाई 2022 से 28 जुलाई 2022 तक महाविद्यालय प्राचार्य डॉ कृष्ण कांत गुप्ता जी की देखरेख में मनाया जा रहा है। महाविद्यालय में कार्यरत विभिन्न इकाइयों जैसे एन.एस.एस, एन.सी.सी, स्वच्छता सेनानी, वाई.आर.सी के स्वयं सेवक व स्वयं सेविकाओं अनेक गतिविधियों द्वारा इसमें सक्रिय भागीदारी दर्ज करा रहे हैं आज दिनांक 26 जुलाई 2022 को इसी प्रक्रिया में एन.एस.एस स्वयंसेवकों और स्वच्छता सेनानियों ने मिलकर एक निबंध लेखन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जिसका आयोजन प्राचार्य डॉ कृष्ण कांत के दिशा निर्देश में श्रीमती मोहिनी वर्मा औ डॉ. सीमा मलिक ने मिलकर किया। इस प्रतियोगिता में नरेंद्र सिंह, लक्ष्मी, सोनिया, दीपक, हिमिका व 15 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया तथा निबंध लेखन प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने संदेश दिया कि पौधारोपण करना और पर्यावरण बचाना हमारा नैतिक कर्तव्य है। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य ने कहा कि भविष्य के लिए ऑक्सीजन तथा जरूरी आवश्यकता की पूर्ति के लिए पेड़ पौधों का संरक्षण करना अत्यंत आवश्यक है। इसमें चंचल (बीबीए) ने पहला , नरेंद्र सिंह (बी वोक एसडी) और पूजा (बीकॉम सीए) ने दूसरा और चंचल (बीकॉम सीए) ने तीसराऔर सपना नेगी (बीकॉम ऑनर्स) ने प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त किया।
