
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
24th ऑल इंडिया रविंदर फागना मिक्स कॉर्पोरेट लीग का मैच रविंदर फागना क्रिकेट क्रिकेट अकादमी के ग्राउंड फरीदाबाद में खेला गया और यह मैच केसरी मार्वल्स और डीडी स्पोर्ट्स प्रमोशन क्लब के बीच खेला गया । इस मैच में केसरी मार्वल्स ने डीडी स्पोर्ट्स प्रमोशन क्लब को 3 विकेट से हराया I यह मैच 20 – 20 ओवर का था और डीडी स्पोर्ट्स प्रमोशन क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । डीडी स्पोर्ट्स प्रमोशन क्लब टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए टीम ने ओवर 20 में 5 विकेट पर 161 रन बनाए टीम की और बल्लेबाजी करते हुए नमन ने 40 रन, सुमित अब्भी ने 34 रन, सन्नी ने 30 रन, विनय ने 23 बनाए I केसरी मार्वल्स की और से गेंदबाजी करते हुए कमल सिंह ने 3 विकेट, आर्यन कपूर और नीरन ने 1-1 विकेट ली I इस लक्ष्य का पीछा करते हुए केसरी मार्वल्स ने 19.2 ओवर में 6 विकेट पर 162 रन बनाकर जीत हासिल की I टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए आर्यन कपूर ने 69 रन, सचिन ने 40 रन, गौरव ने 30 रन बनाए । डीडी स्पोर्ट्स प्रमोशन टीम की ओर से गेंदबाज़ी करते हुए वरुण और विनय ने 2 – 2 विकेट , नितिन और युवराज सिंह ने 1- 1 विकेट ली I इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आर्यन कपूर को दिया गया (केसरी मार्वल्स)
