
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / सेक्टर -86 स्थित साईधाम मन्दिर में नव वर्ष के अवसर पर प्रातः 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक साई बाबा का दर्शन के लिए हजारों साईभक्तों की भीड़ लगी रही। इस शुभ अवसर पर एक साई भक्त द्वारा साई बाबा को सोने का मुकुट एवं एक भक्त द्वारा दुर्गा माँ को चांदी का छत्र अर्पित किया। नववर्ष के अवसर भजन-कीर्तन का विशेष आयोजन किया गया, जिसमें मोनिका कुमार, बिन्दु मनचन्दा, प्रमोद शर्मा, शिवम दीक्षित द्वारा सुन्दर भजनों पर भक्तजन झूमते नजर आए। मनमोहक भजनों की प्रस्तुति कर कार्यक्रम में मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्तों की सेवा हेतु विशाल भंडारे का आयोजन प्रातः 8 बजे से रात्रि 9 बजे तक भी किया गया, जिसमें 5000 से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
साई भक्तों को सम्बोधित करते हुए साई धाम के संस्थापक अध्यक्ष डा. मोतीलाल गुप्ता ने बाबा की जीवन पर पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा के जीवन से हमें प्रेरण लेनी चाहिए। उन्होंनें भक्तों को धन्यवाद किया और सभी को नव वर्ष की शुभकामनाऐं दी।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अमन गोयल, लक्ष्मी शर्मा, डा. विजय लक्ष्मी, संध्या तिवारी, डा. बाल किशन व साई धाम एडवाइजरी बोर्ड मेम्बर्स प्रस्तुत रहे। प्रैस से पूजा शर्मा ने कार्यक्रम को कवर किया। प्रधानाचार्या डा. बीनू शर्मा ने कार्यक्रम का प्रबंधन बहुत सुन्दर तरीके से किया। उन्होंने सभी भक्तों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
