
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
नगर निगम मंे कार्यरत कार्यकारी अभियन्ता, श्री पदम भूषण के साथ बल्लबगढ़ नगर निगम कार्यालय गेट पर स्थित चैकी के ईंचार्ज श्री उमेष शर्मा द्वारा दुव्र्यवहार व गाली-गलौच करने के विरोध में आज म्युनिंस्पिल कॉरपोरेशन ईम्पलाईज फेडरेशन फरीदाबाद द्वारा नगर निगम मुख्यालय के गेट पर गेट मीटिंग का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता रमेष जागलान ने की। मंच संचालन उद्यान विभाग के महासचिव सुरजीत नागर ने किया।
आज के प्रदर्षन मंे नगर निगम के कार्यकारी अभियन्ता समेत सहायक अभियन्ता एवं कनिष्ठ अभियन्ताओं ने भी भाग लिया। फेडरेषन अध्यक्ष रमेष जागलान द्वारा कर्मचारियों व अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए पुलिस आयुक्त महोदय से अपील की है कि श्री उमेष शर्मा, चैकी ईन्चार्ज को तुरन्त प्रभाव से निलम्बित किया जाए और यह आसवासन दिया जाये कि आगे कभी भी इस प्रकार की घटनाओं की पुनावृति ना हो, उन्हांेने आयुक्त, नगर निगम से भी अपील की है कि पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर श्री उमेष शर्मा, चैकी ईन्चार्ज को तुरन्त प्रभाव से निलम्बित करने बारे कार्यवाही करे। यदि कार्यवाही नही की गई तो हमारा संघर्ष जारी रहेगा और संगठन कडे से कडा कदम उठाने को मजबूर होगा। जिसमे हडताल जैसा कदम भी उठाया जा सकता है जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रषासन व निगम प्रषासन की होगी। फेडरेषन के अध्यक्ष श्री रमेष जागलान ने 22 जूलाई को टूल डाउन हडताल करने की घोषणा कीं।
आज के प्रदर्षन मंे फेडरेषन उपप्रधान शाहाबीर खान, महा सचिव दषरथ, कार्यालय कर्मचारी यूनियन प्रधान नरेष बैंसला, राजपाल तेवतिया, कार्यकारी अभियन्ता ओ0पी0कर्दम, अमरजीत बिसला, सहायक अभियन्ता करतार दलाल, विनोद कुमार, अमित चैधरी कनिष्ठ अभियन्ता, प्रमोद पचैरी, मकैनिकल यूनियन के प्रधान अतर सिंह भडाना, महासचिव प्रमोद रोहिल्ला, रामवीर गुर्जर, कर्मचन्द बद्यैल, उत्तम सिंह राधव, सीता राम शर्मा, डाइवर यूनियन के प्रधान नेत्रपाल शर्मा, सुखपाल, मेघ सिंह भडाना, उद्यान विभाग राम विहारी, धीर सिंह, कर्ण सिंह, महिला नेत्री श्यामवती, रमेष चन्द पहलवान और जोगिन्द्र सिंह पहलवान आदि ने सम्बोधित किया
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
