
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ की टीम द्वारा महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के निर्देशन पर वृक्षारोपण पखवाड़ा 14 जुलाई से 28 जुलाई 2022 तक महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता की देखरेख में मनाया जा रहा है। महाविद्यालय में कार्यरत विभिन्न इकाइयों जैसे एनसीसी, एनएसएस, वाईआरसी एसडीजीएस व स्वच्छता सेनानी के
स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाएं वृक्षारोपण के इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। आज दिनांक 21 जुलाई 2022 को महाविद्यालय की सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड काउन्सलर डॉ. देवेन्द्र तथा यूथ रेडक्रॉस काउन्सलर सुभाष कैलोरिया की उपस्थिति में हॉलिस्टिक डेवलपमेंट सैंटर सेक्टर 11, फरीदाबाद में पौधारोपण किया गया। इस पावन कार्यक्रम में
महाविद्यालय के स्वयंसेवकों ने पौधे लगाए साथ ही समय-समय पर पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी ली व पर्यावरण बचाने व पर्यावरण स्वस्थ रखने का संदेश दिया। प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत द्वारा निर्देशित इस पुनीत कार्यक्रम में वृद्धाश्रम के बुजुर्ग व्यक्तियों के अलावा हॉलिस्टिक सैंटर का सहयोगी स्टॉफ भी मौजूद रहा। वृद्धाश्रम के बुजुर्ग व्यक्तियों ने रोपित किए गए पौधों की जिम्मेवारी का आश्वासन दिया तथा इस तरह की अनोखी पहल के लिए महाविद्यालय का धन्यवाद किया।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
