
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / श्रीराम मंदिर तालाब वाली गली ओल्ड फरीदाबाद में श्रीमद़ भागवत कथा की शुरूआत भव्य कलश यात्रा से बड़ी धुमधाम से की गई। कलश यात्रा से पहले मार्किट कमेटी के चेयरमेन सुभाष आहुजा,संचार मंत्रालय के सदस्य परविन्द्र मल्होत्रा(शंटी),अनिल मदान,अजय गर्ग,कृष्ण आर्य,साहिल कपूर,प्रणव शर्मा,अमित कपूर शिव कुमार डालमिया,अमित कपूर, यशवंत शर्मा,विनोद गुप्ता,,सतीश आहूजा,केडी शर्मा व एस.के सैनी ने श्रीराम मंदिर में पूजा अर्चना की।
इसके उपरांत सैकडों महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई जो ओल्ड फरीदाबाद मेन बाजार,सेक्टर-18ए,गोपी कालोनी,बैंड मार्किट व बराहीपाड़ा होते हुए कथा स्थल पर पहुंची जहां पूरे विधि विधान से कलशों की स्थापना की गई। इस मौके पर सुभाष आहूजा ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से लोगों में भक्ति भाव की भावना जागृत होने के साथ साथ मन को शांति भी मिलती है। उन्होनें कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिन्दगी में प्रभु की भक्ति में मन लगाने वाले को सदा सुख मिलता है। उन्होनें कहा कि ईश्वर द्वारा बताए मार्ग पर चलने वाले को हमेशा समृद्वि के साथ वैभव मिलता है।
परविन्द्र मल्होत्रा(शंटी) ने कहा कि इंसान को कभी ईष्या नहीं करनी चाहिए और हमेशा दूसरों की भलाई के बारे में सोचना चाहिए। उन्होनें कहा कि संसार में सुख-दुख तो आते जाते रहते है इसलिए सच्चा इंसान वही है जो बुरे वक्त में किसी का साथ ना छोड़े। कलश सुख समृद्वि का प्रतीक है और इस कलश यात्रा से यह संदेश जाता है कि चारों और लोगों में प्यार,भाईचारा और विश्वास बड़े कोई किसी का बुरा ना सोचे और हर तरफ खुशहाली के साथ किसी भी घर में अनाज की कमी ना हो। उन्होनें कहा कि पिछले 22 वर्षो से उनके द्वारा इस श्रीमद़ भागवत सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।
श्री मदभागवत् सप्ताह में कथा व्यास परम श्रद्वेय श्री मुरारी लाल बृजवासी जी महाराज द्वारा अपनी वाणी से भक्तों में अमृत वर्षा की जाएगी। उन्होनें कहा कि 1 जनवरी को विश्व शांति हेतू पंचकुण्डीय श्री गोपाल महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा जिसमें लगभग 20 हजार लोगों के भण्डारे की व्यवस्था भी की गई है।
