
डॉ. देवेन्द्र, सुभाष कैलोरिया, श्रीमती रजनी अग्रवाल व श्रीमती प्रियंका पोधारोपण करते हुए
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ की टीम द्वारा महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के निर्देशन पर वृक्षारोपण पखवाड़ा 14 जुलाई से 28 जुलाई 2022 तक महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता की देखरेख में मनाया जा रहा है। महाविद्यालय में कार्यरत विभिन्न इकाइयों जैसे एनसीसी, एनएसएस, वाईआरसी एसडीजीएस व स्वच्छता सेनानी के स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाएं वृक्षारोपण के इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। आज दिनांक 20 जुलाई 2022 को सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स क्लब और उन्नत भारत अभियान के संयुक्त तत्वाधान में राजकीय वरिष्ठ माधयमिक विद्यालय साहुपुरा में पौधारोपण किया गया। इस पावन कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्वयंसेवकों ने पौधे लगाए साथ ही समय-समय पर पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी ली व पर्यावरण बचाने व पर्यावरण स्वस्थ रखने का संदेश दिया। प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत द्वारा निर्देशित इस पुनीत कार्यक्रम की स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती रेणु चुग ने प्रशंसा की तथा साथ ही इस मुहिम में साथ देने का आश्वासन दिया। आज के इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में डॉ. देवेन्द्र, सुभाष कैलोरिया, श्रीमती रजनी अग्रवाल व श्रीमती प्रियंका उपस्थित रहें।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
